नयी दिल्ली। सरकार ने हाइवे पर टोल राशि का भुगतान करने के लिए 1 दिसंबर से फास्टैग को अनिवार्य करने का फैसला लिया है। फास्टैग एक राष्ट्रस्तरीय पहल है, जिससे टोल प्लाजा पर आने वाली दिक्कतों को खत्म किया जा सकेगा। दरअसल सरकार की योजना 100% टोल टैक्स को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से वसूलने की है। इसके लिए 1 दिसंबर से देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद सभी टोल प्लाजा ई-टोल कलेक्शन व्यवस्था से लैस होंगे। इससे टोल प्लाजा पर लोगों का समय बर्बाद नहीं होगा। साथ ही टोल प्लाजा पर यातायात की बेरोक-टोक आवाजाही होगी। इसके अलावा टोल प्लाजाओं पर अब कैश कलेक्शन भी नहीं होगा। ऐसे में आप अक्सर सड़क से यात्रा करते हैं या नहीं, मगर आपको अब फास्टैग की आवश्यकता होगी। फास्टैग ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिसे आप अमेजन, या विभिन्न बैंक साइटों जैसे कि एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, पेटीएम पेमेंट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आदि से खरीद सकते हैं।
एसबीआई से ऑनलाइन फास्टैग खरीदने का आसान तरीका
अगर आप एसबीआई से ऑनलाइन फास्टैग खरीदने पर विचार कर रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है। एसबीआई की साइट के मुताबिक आपको सत्यापन के लिए मूल दस्तावेजों, वैध केवाईसी और वाहन आरसी के साथ एसबीआई के पॉइंट ऑफ सेल से संपर्क करना होगा। आप दो में से कोई खाता चुन सकते हैं। इनमें सीमित केवाईसी के साथ प्रीपेड खाते में किसी भी समय 10,000 रुपये से अधिक नहीं हो सकते। इसमें मासिक पुनः राशि लोड सीमा भी 10,000 रुपये की होगी। वहीं फुल केवाईसी खाते में फास्टैग प्रीपेड के लिए 1,00,000 रुपये की सीमा होगी। साथ ही इसमें कोई मासिक सीमा नहीं होगी।

ऐसे काम करेगा फास्टैग
एसबीआई से फास्टैग लेने के समय आपको अपना वाहन साथ लाना होगा। एसबीआई फास्टैग पर 3 सालों की गारंटी होगी। फास्टैग का इस्तेमाल करने के लिए राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग से गुजरते हुए आपको फास्टैग से संबंधित ही लेन लेनी होगी। मगर यदि आपके पास कार्ड नहीं है और आप इस तरह की लेन में प्रवेश करते हैं तो गजट नोटिफिकेशन के अनुसार, आपको इसके लिए लागू शुल्क का दोगुना भुगतान करना होगा। इसका संचालन एनएचएआई कर रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस व्यवस्था के लिए एनएचएआई के साथ तालमेल बनाया है।
यह भी पढ़ें - एसबीआई में है खाता, तो जान लें किस-किस तरह से हो सकता है नुकसान
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications