National Pension scheme: अगर आप कि यह इच्छा है कि आपकी पत्नी भी आत्मनिर्भर बने ताकि आपके न होने पर भी घर में एक रेगुलर इनकम होती रही और उसे पैसों के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े तो, आप आज से ही भविष्य में अपनी पत्नी के रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। अपनी पत्नी को भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने के लिए आपकों नेशनल पेंशन स्कीम में निवेश करना होगा।
पत्नी के नाम से खोलना होगा न्यू पेंशन सिस्टम का खाता
एनपीएस स्कीम से अपनी पत्नी को जोड़ने के लिए न्यू पेंशन सिस्टम खाता खोलना होगा। एनपीएस अकाउंट में किए जाने वाला निवेश आपके पत्नी को तम एकमुश्त तौर पर मिलेगा जब वह 60 साल की हो जाएगी। एकमुश्त रकम के साथ-साथ हर महीने उन्हें पेंशन के तौर पर रेगुलर इनकम भी होगी। आप एनपीएस अकाउंट के साथ यह तय कर सकते हैं कि आपके पत्नी को हर महीने कितनी पेंशन मिलेगी। चलिए एनपीएस के विषय में आपकों विस्तार से समझाते हैं।
बेहद आसान है निवेश कनरे की प्रक्रिया
आप न्यू पेंशन सिस्टम के तहत खोले गए अकाउंट में अपनी सुविधा अनुसार महीने या सालाना आधार पर पैसे जमा कर सकते हैं। महज एक हजार रुपए के निवेश से पत्नी के नाम पर एनपीएस अकाउंट खोला जा सकता है। एनपीएस अकाउंट में निवेश की मैच्योरिटी तब होती है जब निवेशक 60 साल की उम्र का हो जाता है। आप चाहें तो निवेश को 65 वर्ष की आयू तक चला सकते हैं।
45 हजार रुपए तक मासिक
अगर आज आपके पत्नी की उम्र 30 साल है और आप उनके एनपीएस अकाउटं में 5 हजार रुपए हर महीने निवेश करते हैं और अगर उन्हें सालाना आधार पर 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो 60 साल की उम्र में उनके अकाउंट में कुल 1.12 करोड़ रुपए होंगे। इन पैसो में से 45 लाख रुपए आपकों एकमुश्त रकम मिल जाती है। जिसके बाद आपकी पत्नी को 45 हजार रुपए की पेंशन भी मिलती रहेगी। यह पेंशन आपकी पत्नी को पूरी जिंदगी मिलती रहेगी।
क्या है गणित
अगर उम्र 30 साल है तो
निवेश की कुल अवधि- 30 साल की होगी
मंथली निवेश- 5,000 रुपये
निवेश पर अनुमानित ब्याज- 10 प्रतिशत
अवधि के दौरान एकत्रित कुल पेंशन फंड- 1,11,98,471 रुपये
एन्युटी प्लान खरीदने के लिए राशि की जरूरत - 44,79,388 रुपये
एन्यूटी पर मिलने वाली अनुमानित ब्यजा 8 प्रतिशत - 67,19,083 रुपये
60 की उम्र के बाद मंथली पेंशन - 44,793 रुपये.
एनपीएस में निवेश किया गाय पैसा फंड मैनेजर की मदद से निवेश किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications