ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) बड़ा ऑफर लेकर आई है। कंपनी लगातार अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग तरह के ऑफर ला रही है।
नई दिल्ली: ऑयल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) बड़ा ऑफर लेकर आई है। कंपनी लगातार अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग तरह के ऑफर ला रही है। देखा जाए तो कंपनी के इस प्लान से ग्राहकों को काफी फायदा होगा, क्योंकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।

Gas cylinder : IOC ने दिया तोहफा, बिना एड्रेस प्रूफ के खरीदें छोटू सिलेंडर
पेट्रोल-डीजल पर लगा सेस, नहीं पड़ेगा ग्राहकों पर असर
फिलहाल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने हर किसी की कमर तोड़ रखी है। मुंबई जैसे शहरों में तो पेट्रोल 93 रुपये के करीब पहुंच चुका है। वहीं सरकार ने बजट में पेट्रोल और डीजल पर कृषि सेस लगाने की घोषणा कर दी है। पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.50 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 4 रुपये का कृषि सेस लगाया गया है। हालांकि, इसका असर ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा। माना जा रहा है कि सरकार तेल कंपनियों की जेब से कोरोना काल के दौरान हुए फायदे को निकालने की कोशिश कर रही है। लेकिन इससे फिलहाल पेट्रोल के सस्ता होने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।
पेट्रोल भरवाने पर मिलेगा कैशबैक
इसी बीच देश की अग्रणी पेट्रोलियम कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम ग्राहकों के लिए खास पेशकश लेकर आई है। इसके तहत कंपनी पेट्रोल पर 50 रुपये का कैशबैक दे रही है। कंपनी के अनुसार यह आफर 26 जनवरी से लेकर 31 मार्च तक लागू है। बता दें कि यह पेशकश सिर्फ मुंबई के ग्राहकों के लिए ही है। इसके तहत ग्राहकों को 2000 रुपये का पेट्रोल भरवाने पर 50 रुपये का एश्योर्ड कैशबैक मिल रह है।
एप से करें पमेंट मिलेगा एश्योर्ड कैशबैक
इस बात की जानकारी दें कि यह लाभ सिर्फ एचपी पे एप के माध्यम से पेमेंट करने पर ही मिलेगा। कंपनी ने ट्वीट कर बताया कि मुंबई के सभी एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर यदि आप एचपी पे एप के जरिए से पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपये का एश्योर्ड कैशबैक मिलेगा वहीं सभी प्रकार की ईंधन खरीद पर 1% का कैशबैक मिलेगा। ध्यान रखें कि यह एक दिन में एक बार पेट्रोल की खरीद पर लागू होगा। कंपनी के अनुसार यह कैशबैक पेबैक पॉइंट के रूप में होंगे, जिसे रिडीम किया जा सकता है। साथ ही कंपनी ने बताया कि ल्युब्रिकेंट की खरीद पर अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा।
ऐसे करें एप डाउनलोड
यह एप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। यहां आपको रजिस्टर करने के बाद नेटबैंकिंग, यूपीआई या क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए एचपी पे वॉलेट में पैसे भरने होंगे। इसके बाद आप क्यू आर कोड के जरिए या फिर पेकोड के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। यह एप आपके मोबाइल नंबर से पेबैक पॉइंट को भी रिडीम करने की सुविधा प्रदान करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications