नई दिल्ली, मई 10। यदि आप आईफोन खरीदना चाहते हैं तो इस समय एक बढ़िया मौका है। ये मौका अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों पर मिल रहा है। आपको इन दोनों प्लेटफॉर्म पर आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी कम दामों पर मिल जाएगा। अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर ये दोनों फोन डिस्काउंटेड रेट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इन स्मार्टफोनों पर लागू छूट अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट और कलर के अनुसार अलग-अलग है। आपको आईफोन 12 मॉडलों पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। आगे जानिए पूरी डिटेल।
सारे मॉडल उपलब्ध नहीं
यदि आप अमेजन या फ्लिपकार्ट से ऐप्पल आईफोन 12 और आईफोन 12 मिनी खरीदना चाहते हैं तो पहले ही जान लें कि इन दोनों स्मार्टफोनों के सारे कलर वेरिएंट और सारे स्टोरेज विकल्प इन प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध नहीं हैं। अब जानते हैं किस कलर और वेरिएंट पर कितनी छूट मिल रही है।
आईफोन 12 64 जीबी
आईफोन 12 64 जीबी ब्लैक पर 65900 रु से 11910 रु की मिल रही है। ये ऑफर अमेज़न इंडिया पर मिल रहा है। ब्लू और व्हाइट वेरिएंट पर आपको पूरे 11,000 रुपये की छूट मिलेगी। इसी तरह रेड कलर वेरिएंट 9,910 रुपये की छूट पर मिल जाएगा। ध्यान रहे कि एक ही स्टोरेज विकल्प के पर्पल और ग्रीन कलर ऑप्शनों में 8,910 रुपये की छूट दी जा रही है।
आईफोन 12 पर बाकी ऑफर
आईफोन 12 128 जीबी अमेजन पर 11,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन की 70,900 रुपये की एमआरपी है। इसी का 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 94,900 रुपये के एमआरपी का है, जिस पर 26,901 रुपये की छूट उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त ई-कॉमर्स साइट एक्सचेंज ऑफर के तहत 11,650 रुपये तक की छूट दे रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड
आप बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से 2,000 रुपये तक की छूट भी ले सकते हैं। आईफोन 12 मिनी इस समय अमेज़न पर उपलब्ध नहीं है।
फ्लिपकार्ट पर क्या हैं ऑफर
फ्लिपकार्ट पर आईफोन 12 64 जीबी के सभी कलर वेरिएंट पर 10,910 रुपये की छूट दी जा रही है। इस फोन की कीमत 65,900 रुपये है। इसके 128 जीबी के सभी कलर वेरिएंट पर 9,910 रुपये की छूट दी जा रही। ये फोन 70,900 रुपये की एमआरपी पर लिस्ट किया गया है। आईफोन 12 का 256 जीबी वेरिएंट अभी इस वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट वेरिएंट
आईफोन 12 मिनी के 64 जीबी के ब्लैक, ब्लू, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शनों की कीमत वैसे तो 59,900 रुपये है। मगर फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन आपको 9,901 रुपये की छूट के साथ मिल जाएंगे। वहीं पर्पल और ग्रीन वेरिएंट इस समय फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध नहीं हैं। आईफोन 12 मिनी का 128 जीबी वेरिएंट भी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
256 जीबी वेरिएंट
आईफोन 12 मिनी के 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 74,900 रुपये है। मगर इस पर आपको फ्लिपकार्ट पर पूरे 9,901 रुपये की छूट मिल जाएगी। आईफोन 12 मिनी सीरीज एक्सचेंज पर 13,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं फ्लिपकार्ट से एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 3,250 रुपये की छूट या 10 प्रतिशत की छूट के साथ उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications