नई दिल्ली, नवंबर 8। वनप्लस के स्मार्टफोन काफी पसंद किए जाते हैं। वनप्लस स्मार्टफोन के फीचर्स काफी शानदार होते हैं, जिसके चलते ये लोगों के काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी के जो दमदार स्मार्टफोन इस समय मार्केट में उपलब्ध हैं, उनमें से एक वनप्लस 9। ये कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन में से एक है। यदि आपका मन वनप्लस 9 खरीदने का हो तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कितनी होगी बचत
अमेजन प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक है। इसी प्लेटफॉर्म पर वनप्लस 9 के स्मार्टफोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप इस फोन को अमेजन से खरीदने पर 7,000 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं। आपको यह फोन डिस्काउंट के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर मिलेगा। मगर ध्यान रहे कि वनप्लस 9 को डिस्काउंट पर खरीदना है तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जरूरत होगी।
कितने में मिलेगा वनप्लस 9
एसबीआई क्रेडिट कार्ड हो तो अमेजन पर वनप्लस को आप 7,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस तरह वनप्लस 9 आपको 39,999 रुपये में मिल जाएगा। वनप्लस 9 के बेस वेरिएंट की कीमत वैसे तो अमेजन पर 46,999 रुपये है। मगर एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑफर का फायदा लेकर आप 7,000 रुपये बचा सकते हैं।
कितनी थी शुरुआती कीमत
इस समय वनप्लस 9 फोन को 46,999 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। मगर इस फोन को जब लॉन्च किया गया था तब इसकी कीमत 49,999 रु थी। अब बात करते हैं फोन के फीचर्स की। वनप्लस 9 में 6.55 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के आती है। इसकी डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2400x1800 पिक्सेल का है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और बैटरी
वनप्लस 9 में एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ऑक्सीजन ओएस 11 आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। वनप्लस 9 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन में 50 मेगापिक्सेल अल्ट्रावाइड और 48 मेगापिक्सेल मेन कैमरे हैं। ये एक मोनोक्रोम सेंसर के साथ भी आता है। फोन में मोनोक्रोम लेंस भी है। फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 65 वाट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
जानिए बाकी ऑफर
बता दें कि आप 15 नवंबर तक OnePlus.in पर भारतीय स्टेट बैंक के कार्ड का उपयोग करके खरीदारी करने पर वनप्लस 9, वनप्लस 9 प्रो और वनप्लस 9आर पर क्रमश: 3000 रुपये, 7000 रुपये और 2000 रुपये की तत्काल बैंक छूट ले सकते हैं। ये फोन आपको 3 महीने, 6 महीने और 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी मिल सकते हैं। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी की कीमत 22,999 रुपये है। मिल रहे ऑफर में एसबीआई कार्ड पर 1000 रुपये की बैंक छूट शामिल है, जो वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स और वनप्लस डॉट इन पर ऑफलाइन खरीदारी करने पर 15 नवंबर तक उपलब्ध होगी। इसी तरह वनप्लस नॉर्ड 2 5जी पर यूजर्स एसबीआई कार्ड से 1500 रु तक की बचत कर सकते हैं। ग्राहक वनप्लस बड्स प्रो पर कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के माध्यम से 14 नवंबर तक 1000 रुपये की छूट का फायदा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications