Skoda & Volkswagen Offers : स्कोडा ने हाल ही में भारत 2.0 स्ट्रेटेजी के तहत देश में अपना नया पोर्टफोलियो लॉन्च किया और अब देश में खरीदारों के लिए दमदार छूट की पेशकश कर रही है। चेक रिपब्लिक की ये कार निर्माता कंपनी इस त्योहारी सीजन में कुशाक और स्लाविया के खरीदारों के लिए 55,000 रुपये तक की छूट दे रही है। वहीं वोक्सवैगन ने भी इसी तरह के ट्रेंड को फॉलो किया और वर्तमान में नए वीडब्ल्यू ताइगुन पर भी इसी तरह की छूट की पेशकश की है।
स्कोडा कुशाक पर ऑफर
स्कोडा कुशाक इसका भारत 2.0 रणनीति के तहत देश में लॉन्च होने वाला पहला प्रोडक्ट है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, वीडब्ल्यू ताइगुन, मारुति ग्रैंड विटारा और नए लॉन्च किए गए टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर जैसी कारों से है। ब्रांड कुशाक पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट बेनेफिट मिल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक रेगलिया और डाइनर्स क्लब कार्ड धारकों को भी 25,000 रुपये की नकद छूट मिलेगी।
स्लाविया पर ऑफर
दूसरी ओर स्लाविया होंडा सिटी, हुंडई वरना, मारुति सीएज और वीडब्ल्यू वर्टस जैसी कारों से मुकाबले करेगी। इस सेडान को दो पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया गया है और वर्तमान में 45,000 रुपये की अधिकतम छूट के साथ पेश किया जा रहा है जिसमें 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये कॉर्पोरेट बेनेफिट और एचडीएफसी बैंक रेगलिया और डाइनर्स क्लब कार्ड धारकों के लिए 20,000 रुपये की नकद छूट शामिल है।
और क्या है ऑफर
इसके अतिरिक्त, ऊपर बताई गई दोनों कारों को सस्ते आफ्टर सेल मैंटेनेंस के लिए एक स्टैंडर्ड 4 साल के सर्विस मैंटेनेंस पैकेज के साथ पेश किया गया है। ऑक्टेविया, सुपर्ब और कोडिएक के खरीदारों के लिए कोई छूट नहीं दी जा रही है। ध्यान रहे कि ये छूट केवल सीमित अवधि के लिए पेश की गयी है और चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट पर लागू है। ये अलग-अलग राज्यों और डीलर पर भिन्न हो सकते हैं।
वोक्सवैगन की नई ताइगुन
वोक्सवैगन वर्तमान में नई ताइगुन पर 55,000 रुपये तक की छूट दे रहाी है जिसमें 20,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है, जबकि खरीदारों को इस महीने कॉर्पोरेट बेनेफिट और लॉयल्टी बोनस भी मिलेगा। इसके अलावा, कंपनी नए ताइगुन के खरीदारों के लिए 4 साल का सर्विस मेंटेनेंस पैकेज भी दे रही है। नए वीडब्लू विर्टस पर कोई आधिकारिक छूट नहीं दी जा रही है, लेकिन खरीदारों को बचे हुए स्टॉक पर कुछ डीलर लेवल पर कई ऑफ़र मिल सकते हैं। विर्टस होंडा सिटी, हुंडई वरना, मारुति सियाज और स्कोडा स्लाविया जैसी कारों से मुकाबला करती है।
मारुति की कारों पर छूट
इसी तरह मारुति ने अपने कई एरिना मॉडल पर छूट का ऐलान किया है। सेलेरियो की कीमत 5.25 लाख रुपये से 7 लाख रुपये के बीच है। इस कार पर अधिकतम 54000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। एस-प्रेसो कार पर भी अधिकतम 54000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑल्टो के10 पर 39 हजार रु ऑल्टो 800 पर 34000 रु तक जा डिस्काउंट मिल रहा है। इसी तरह स्विफ्ट पर अधिकतम 40000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications