नई दिल्ली, अक्टूबर 20। बुधवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। आज लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में कमजोरी दर्ज की गयी। आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स के 978 शेयर मजबूत हुए, जबकि 3425 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 125 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 61,716.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह बढ़ोतरी के साथ 61,800.07 पर खुला और आखिर में 456.09 अंकों या 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 61,259.96 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 61,109.29 तक नीचे फिसला। वहीं एनएसई का निफ्टी 18418.75 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह तेजी के साथ 18,439.90 पर खुल कर 152.15 अंक या 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 18,266.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के दिग्गज शेयर
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से 7 में मजबूती और 23 में कमजोरी आयी। इनमें भारती एयरटेल में 4.03 फीसदी, एसबीआई में 4.03 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 0.56 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 0.46 फीसदी, एक्सिस बैंक में 0.44 फीसदी और आईटीसी में 0.20 फीसदी की मजबूती आयी। वहीं टाइटन में 2.97 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.63 फीसदी, एनटीपीसी में 2.27 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो में 2.13 फीसदी, पावर ग्रिड में 2.12 फीसदी और बजाज फिनसर्व में 2.06 फीसदी की कमजोरी आयी।
कैसा रहा स्मॉल और मिड कैप शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों के साथ ही स्मॉल और मिड कैप शेयरों में खूब बिकवाली हुई, जिससे बीएसई और एनएसई के स्मॉल और मिड कैप शेयर सूचकांक गिरे। आज बीएसई मिडकैप में 1.91 फीसदी की गिरावट आयी, जबकि बीएसई स्मॉल कैप 2.31 फीसदी नीचे फिसला। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 2.15 फीसदी की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप में 2.43 फीसदी की कमजोरी आयी।
कल कैसा रहा था शेयर बाजार
मंगलवार को सेंसेक्स करीब 49.54 अंक की गिरावट के साथ 61716.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 58.20 अंक की गिरावट के साथ 18418.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा कल बीएसई में कुल 3,489 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 985 शेयर तेजी के साथ और 2,380 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications