HUL Share Price: भारत की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में से एक हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी की कुल इनकम मार्च तिमाही 2025 में ₹15,513 करोड़ रही। यह पिछले साल के इसी तिमाही के ₹15,077 करोड़ से 2.3% ज्यादा है।

मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹2,493 करोड़ रहा। कुल रेवेन्यू ₹15,213 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 2.4% ज्यादा है। EBITDA 1% बढ़कर ₹3,466 करोड़ रुपये रहा है। EBITDA मार्जिन 22.8% रहा है। मार्च तिमाही के नजीतों के बाद से ही कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
कंपनी के शेयर्स 4% तक फिसले
नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयर 4% तक गिर गए हैं और शेयर प्राइस 2331 रुपये पर आ गया है। पिछले कारोबारी सेशन में शेयर 2422 रुपये पर क्लोज हुआ था। पिछले 1 हफ्ते में कंपनी के शेयर्स ने 1.66 % की बढ़त देखने को मिली है और 1 महीने 2.40% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। शेयर ने 23 सितंबर 2024 को 3034.50 रुपये का लेवल टच किया था, जोकि 52-वीक हाई भी है।
कंपनी ने किया डिविडेंड देने का ऐलान
कंपनी ने 1 रुपये की फैस वैल्यू वाले शेयरों पर 24 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसे मिलाकर कंपनी फाइनेशियल ईयर 2025 के लिए हर शेयर पर 53 रुपये के डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है जिसमें 19 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और 10 रुपये का स्पेशल डिविडेंड है।
कंपनी के अलग-अलग सेगमेंट की कमाई
होम केयर बिजनेस की कमाई इस तिमाही में ₹5,815 करोड़ रही, जो पिछले साल ₹5,709 करोड़ थी। यानी हल्की बढ़त हुई है। ब्यूटी और वेलबीइंग बिजनेस से कंपनी को ₹3,265 करोड़ की आमदनी हुई, जो पिछले साल ₹3,062 करोड़ थी। पर्सनल केयर से कमाई ₹2,126 करोड़ रुपये रही है। फूड्स बिजनेस से कंपनी को ₹3,896 करोड़ मिले, जो लगभग पिछले साल के ₹3,910 करोड़ के बराबर ही है यानी कंपनी के ज्यादातर कारोबार में हल्की बढ़त या स्थिरता देखने को मिली है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications