नई दिल्ली, अप्रैल 7। अगर आप कार खरीदना चाहते हैं और पेट्रोल और डीजल के बढ़ते रेट के अलावा बिजली की कार में चार्जिंग के झंझट से बचना चाहते हैं, तो एक नई कार पेश हो चुकी है। यह कार इस तरह से डिजायन की गई है कि यह सूर्य की रोशनी से अपने आप ही चार्च हो जाएगी। इसके लिए कुछ खास नहीं करना होगा। यही नहीं यह कार 800 किलोमीटर तक आराम से चलेगी। ऐसे में यह नई कार लोगों की कई दिक्कतों को खत्म कर देगी। आइये जानते हैं कि इस कार की खूबियां क्या हैं और इसका दाम क्या है।

जहां तक इस कार की डिजाइन की बात है तो स्लोपिंग रूफलाइल, बिग ब्लैक-आउट ग्रिल, स्लिम एलईडी हेडलाइट्स, पिलर-लेस डोर्स, एयर स्कूप जैसे फीचर्स इसमें दिए गए हैं। कार के पिछले हिस्से में बूमरैंग शेप का टेल लैंप, रियर स्पॉयलर और स्पोर्टी लुक दिया गया है।
यह है हंबल मोटर्स की कार
कैलिफोर्निया की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी हंबल मोटर्स ने एक ऐसी कार पेश की है, जो सूर्य की रोशनी से सड़क पर चार्ज होती रहेगी और चलती रहेगी। इस एसयूवी कार में दुनिया की सबसे आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दुनिया की पहली सौर ऊर्जा से चलने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी है।
2025 में शुरू हो जाएगी डिलवरी
कैलिफोर्निया की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी हंबल मोटर्स ने बताया है कि इस एसयूवी में इसके ऊपरी साइड में सोलर पैनल लगाया गया है। कंपनी के अनुसार इस हंबल वन कार पर पिछले 2 साल से काम चल रहा था। इसका उत्पादन 2024 में शुरू होने की उम्मीद है और ग्राहकों को इसकी डिलवरी 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है। जानकारों का मानना है कि यह इलेक्ट्रिक कार की दुनिया में अभी तक का सबसे बड़ा अविष्कार है। कैलिफोर्निया की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी हंबल मोटर्स का दावा अगर सही माना जाए तो हंबल वन कार एक बार फुल चार्ज होने पर 805 किलोमीटर तक चली जाएगी। वहीं अगर इसे सोलर मोड में इस्तेमाल किया जाए तो यह 96 किलोमीटर तक जा सकती है।
जानिए हंबल वन की कीमत
कैलिफोर्निया की इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी हंबल मोटर्स ने इस कार की कीमतों का भी खुलासा किया है। हंबल वन की कीमत 1,09,000 डॉलर (करीब 80 लाख रुपये) तय की गई है। जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 300 डॉलर त्रलगभग 22,000 रुपये) में बुक कराया जा सकता है। हंबल वन कार की बैटरी सूर्य की रोशनी और बिजली दोनों से चार्ज हो सकेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications