ह्यूंदै के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन को देखते हुए हुंडई मोटर इंडिया ने नवरात्रि कार केयर कैंप की घोषणा की है।
नई दिल्ली: ह्यूंदै के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन को देखते हुए हुंडई मोटर इंडिया ने नवरात्रि कार केयर कैंप की घोषणा की है। यह कैंप 14 से 22 अक्टूबर तक यानी 9 दिन चलेगा और इस दौरान कंपनी के ग्राहकों को 9 स्पेशल सर्विस ऑफर मिलेंगे। Hyundai : फेस्टिव सीजन से पहले अपने इन कारों पर दे रहा 1 लाख तक डिस्काउंट ये भी पढ़ें

इस ऑफर के तहत ग्राहकों को लेबर, इंटीरियर क्लीनिंग, एक्सटीरियर ब्यूटिफिकेशन, एंटी रस्ट आदि पर छूट दी जाएगी। जानकारी दें कि नवरात्रि कार केयर कैंप के ऑफर्स का फायदा चुनिंदा शहरों में ही लिया जा सकता है।
5 साल से ज्यादा पुरानी कार पर भी मिलेगी छूट
अच्छी बात तो ये है कि नई के साथ ही पूरानी कारों पर भी ऑफर मौजूद है। जी हां कंपनी ने एक बयान में बताया कि नवरात्रि कार केयर कैंप के ऑफर्स के तहत पांच साल से कम पुरानी कार की पीरियोडिक सर्विस और रनिंग रिपेयर पर मैकेनिकल लेबर के मामले में 15 फीसदी की छूट दी जाएगी। 5 साल से ज्यादा पुरानी कार की रनिंग रिपेयर पर यह छूट 5 फीसदी होगी। हुंडई कार की इंटीरियर क्लीनिंग, एक्सटीरियर ब्यूटिफिकेशन, एंटी-रस्ट और बॉडी पेंट, सभी मामलों में छूट 20 फीसदी की होगी। व्हील अलाइनमेंट और व्हील बैलेंसिंग पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। इसके अलावा 50 फ्री पॉइंट चेक मिलेंगे और टायरों पर आकर्षक ऑफर मिलेगा।
ग्राहक कॉन्टैक्ट-लेस सर्विस से भी ले सकते हैं फायदा
हुंडई का यह भी कहना है कि 360 डिग्री डिजिटल एंड कॉन्टैक्ट-लेस सर्विस के जरिए भी हुंडई की सर्विस सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकता है। फ्री ऑनलाइन सर्विस बुकिंग, व्हीकल स्टेटस अपडेट, घर/ऑफिस से पिक एंड ड्रॉप सर्विस से लेकर ऑनलाइन पेमेंट सुविधा, टच फ्री सर्विस एक्सपीरियंस तक ग्राहकों के लिए सुनिश्चित हैं। वे जब चाहें, जहां चाहें इनका फायदा ले सकते हैं। इस बारे में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर (सेल्स, मार्केटिंग व सर्विस) तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को बेस्ट ओनरशिप एक्सपीरियंस देने के लिए लगातार सर्विस इनीशिएटिव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी त्योहारी सीजन में हम कुछ इनोवेटिव पहलों के जरिए अपने ग्राहकों के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हें और उनसे जुड़ना चाहते हैं।
न्यू जेनेरेशन क्रेटा की बुकिंग्स का आंकड़ा 1.5 लाख यूनिट्स पार
वहीं ह्यूंदै क्रेटा न्यू जेनेरेशन क्रेटा की बुकिंग्स का आंकड़ा 1.5 लाख यूनिट्स पार कर चुका है। इस कार को कंपनी ने इस साल मार्च में लॉन्च किया था। इस कार के शानदार प्रदर्शन के दम पर कंपनी का कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 26 फीसदी मार्केट पर कब्जा कर लिया है। क्रेटा की टोटल सेल में 60 फीसदी हिस्सा डीजल मॉडल का है। इसमें इंजन के तीन ऑप्शन हैं। इनमें 138bhp पावर वाला 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल, 115bhp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल और 115bhp पावर वाला 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन शामिल है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications