नयी दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन लग हुआ है। लॉकडाउन से ये महामारी तो काफी हद तक काबू में रही है, मगर देश भर के उद्योग पिट गए हैं। जरूरी चीजों को छोड़ कर बाकी सभी कारोबार, सर्विसेज, शोरूम और दुकानें बंद हैं। लॉकडाउन का बड़ा खामियाजा ऑटो सेक्टर को भी उठाना पड़ा है। अप्रैल में कई कार कंपनियों की सेल्स शून्य रही। अब इसी सेल्स को थोड़ा बढ़ाने के लिए ह्यूंडई ने कारों पर डिस्काउंट देना शुरू किया है। कंपनी अपनी चुनिंदा कारों पर 1 लाख रुपये का बम्पर डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते हैं ह्यूंडई के कौन से मॉडल पर कितना मिल रहा है डिस्काउंट।
ऑनलाइन कार खरीदें और पाएं भारी डिस्काउंट
लॉकडाउन में घर से बाहर निकल कर गैर-जरूरी चीजों की खरीदारी संभव नहीं है। ऐसे में ह्यूंडई ने अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन कार बेचने की शुरुआत की है। आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद की कार बुक कर सकते हैं। शोरूम में जाने के बजाय ऑनलाइन कार खरीदने-बेचने का विकल्प आसान है और आपको ह्यूंडई 1 लाख रुपये का भारी भरकम डिस्काउंट भी देगी। ऑनलाइन बिक्री शुरू करने के पीछे मुख्य कारण है लॉकडाउन की वजह से डीलरशिप बंद होना, जिससे ह्यूंडई को घाटा उठाना पड़ रहा है। मगर कंपनी ने ऑनलाइन सेल्स शुरू करके अपना घाटा कम करने का तरीका निकाला है।
इन मॉडलों पर मिल रही छूट
ह्यूंडई ने अपनी इस ऑनलाइन पहल को क्लिक टू बाय नाम दिया है, जिसमें आपको ऑनलाइन कार खरीदने पर हर मॉडल पर मिलने वाला डिस्काउंट बताया जाएगा। अब ह्यूंडई के उन मॉडलों की बात करतें जिन पर डिस्काउंट मिल रहा है। ह्यूंडई सैंट्रो पर 40,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ह्यूंडई ग्रैंड आई10 पर आपको 45,000 रुपये, ह्यूंडई ग्रैंड आई10 नियास पर 25,000 रुपये, ह्यूंडई टकसन पर भी 25,000 रुपये और ह्यूंडई आई20 एलीट पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। सबसे अधिक डिस्काउंट ह्यूंडई इलेक्ट्रा पर मिल रहा है। इस मॉडल पर कंपनी पूरे 1 लाख रुपये का बम्पर डिस्काउंट दे रही है।
कैसी रही अप्रैल में बिक्री
लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की सेल्स जीरो रही। इसके अलावा स्कोडा और एमजी मोटर्स का भी यही हाल रहा। ह्यूंडई भी जीरो कार बेचने वाली कंपनियों में शामिल रही। बता दें कि अर्थव्यवस्था में काफी समय से चल रही सुस्ती के कारण ऑटो सेक्टर प्रभावित हो रहा था। कोरोनावायरस और लॉकडाउन ने ऑटो सेक्टर की दिक्कतों में इजाफा किया है। इस बीच मारुति ने भी एक खास नई पहल शुरू की है। मारुति ने कार बेचने के लिए ऑनलाइन डिजिटल रूट शुरू करने का ऐलान किया है। मारुति बकायदा इस काम के लिए अपने डीलरशिप स्टाफ को ट्रेनिंग भी दे रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications