नई दिल्ली, जुलाई 19। लोकप्रिय कार निर्माता हुंडई जुलाई के महीने में अपनी कुछ कारों पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है। बता दें कि जून में कंपनी की बिक्री काफी बढ़िया ही, जिससे इसकी अधिककर कारों की मांग पटरी पर लौट आई है। इस सेल्स को बनाए रखने के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनी जुलाई में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और कॉर्पोरेट छूट की पेशकश कर रही है। हालांकि अगर आप टक्सन, वेन्यू, क्रेटा, एलांट्रा या वरना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर नहीं है। क्योंकि इन सभी चार पहिया वाहनों पर कोई छूट नहीं दी जा रही। बहरहाल हम आपको यहां बताएंगे कि हुंडई की किस कार पर आपको कितना डिस्काउंट मिल सकता है।
हुंडई कोना ईवी
हुंडई कोना ईवी कंपनी की इलेक्ट्रिक कार है। इस कार पर जुलाई में 1.5 लाख रु की बचत करने का मौका है। इस कार पर कंपनी की तरफ से 1.50 लाख रुपये की नकद छूट दी जा रही है।
हुंडई आई20
हुंडई आई20 का आईएमटी टर्बो ट्रिम 25,000 रुपये की नकद छूट के साथ दी जा रही है। जबकि कार का डीजल वेरिएंट केवल 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट के साथ खरीदने का मौका है।
हुंडई ग्रैंडआई 10 नियोस
इस चार पहिया वाहन का टर्बो मॉडल 35,000 रुपये की नकद छूट के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि मैग्ना ट्रिम के 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन वेरिएंट पर नकद छूट 25,000 रुपये तय की गई है। ग्रैंडआई 10 नियोस के इरा, एस्टा और स्पोर्ट्ज मॉडल को 15,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। कार के एएमटी वेरिएंट पर भी 10,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है। इसके अलावा कार सभी मॉडलों पर एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट छूट क्रमश: 10,000 रुपये और 5,000 रुपये तय की गई है।
हुंडई ऑरा
ऑरा के सभी मॉडलों पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कार के टर्बो वेरिएंट को 35,000 रुपये की नकद छूट के साथ बेचा जा रहा है, जबकि कार के एएमटी वेरिएंट पर 10000 रुपये की नकद छूट मिलेगी। इसके अलावा कार के अन्य सभी मॉडलों की कीमत में 15,000 रुपये की कमी की गयी है।
हुंडई सैंट्रो
इस कार के मैग्ना, स्पोर्ट्ज़ और एस्टा ट्रिम्स पर 25,000 रुपये की नकद छूट दी जा रही है। वहीं एरा और सीएनजी वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये की कमी गयी है। इसके साथ ही कार के सभी मॉडलों पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं महिंद्रा ने भी कारों पर बड़े डिस्काउंट का ऐलान किया है। इसकी एक्सयूवी 500 पर जुलाई महीने में 1.13 लाख रुपये तक का भारी भरकम कैश डिस्काउंट मिल रहा है। खरीदारों को 50,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस और 6,500 रुपये की कॉर्पोरेट छूट का भी लाभ दिया जा रहा है। इस कार पर आपको बिना किसी चार्ज के 20,000 रुपये की एक्सेसरीज भी मिलेंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications