हुंडई की कार खरीदने का मन बना रहे है तो अभी ही खरीद लें। बता दें कि जल्द ही महंगी होने वाली है इस कंपनी की कारें।
नई दिल्ली: हुंडई की कार खरीदने का मन बना रहे है तो अभी ही खरीद लें। बता दें कि जल्द ही महंगी होने वाली है इस कंपनी की कारें। हुंडई मोटर इंडिया ने कहा है कि BS VI एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप कारों को अपग्रेड करने पर लागत में हुई बढ़ोत्तरी का बोझ वह ग्राहकों पर एकदम से न डालकर अलग-अलग चरणों में डालेगी। जानकारी दें कि BS VI एमिशन नॉर्म्स 1 अप्रैल से प्रभावी होने जा रहे हैं। उसके बाद BS IV कारों की देश में बिक्री बंद हो जाएगी। 1 मार्च से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम, बंद हो सकता है SBI के ग्राहकों का खाता ये भी पढ़ें

बता दें कि हुंडई इंडिया के नेशनल सेल्स हेड विकास जैन ने कहा कि अभी हम BS-VI अपग्रेडेशन में आई लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर तुरंत नहीं डालेंगे। इसे धीरे-धीरे डाला जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि एक औसत के आधार पर कंपनी को पेट्रोल कारों के अपग्रेडेशन पर 15000-20000 रुपये की अतिरिक्त लागत आएगी। वहीं डीजल कारों के मामले में यह 35000-40000 रुपये होगी।
जल्द लॉन्च किया जाएगा नई क्रेटा
वहीं हुंडई को उम्मीद है कि 2020 की दूसरी छमाही ज्यादा बेहतर होगी। जैन की माने तो 2020 में वाहन उद्योग को कारोबार 2-3 फीसदी की कम ग्रोथ रेट पर लगभग फ्लैट रहने की उम्मीद है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि गिरावट से पार पाने के लिए कंपनी नई लॉन्च और अपग्रेड्स करेगी। जैन ने कहा कि हमारी नई लॉन्च औरा को काफी अच्छी डिमांड मिल रही है। नई क्रेटा को भी जल्द लॉन्च किया जाने वाला है।
नई क्रेटा में बिल्कुल नई स्टाइल और बूमरैंग डिजाइन
हुंडई मोटर इंडिया ने 2020 ओटो एक्पो में सेकंड जनरेशन क्रेटा कॉम्पैक्ट SUV को अनवील किया था। इसे मार्च 2020 में लॉन्च किया जाएगा। सेकंड जनरेशन क्रेटा में 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलने की संभावना है। इसके साथ में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी मिल सकता है। नई क्रेटा में बिल्कुल नई स्टाइल और बूमरैंग डिजाइन वाली स्प्लिट हैडलैंप, 3डी कैस्केडिंग फ्रंट ग्रिल, स्कल्पटेड फ्रंट बंपर और स्किड प्लेट्स दी गई हैं। वहीं फ्रंट में एलईडी डीआरएल भी मौजूद हैं। कार में 17 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल हुआ है। रियर में LED टेल लैंप्स हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications