नई दिल्ली, जुलाई 16। हुंडई के सबसे सस्ते मॉडल सैंट्रो की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है और सबसे महंगे मॉडल कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.84 लाख रुपये से शुरू होती है। हुंडई भारत में 12 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 4 कारें, सेडान कैटेगरी में 2 कारें, हैचबैक कैटेगरी में 4 कारें, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 1 कार और कॉम्पैक्ट सेडान कैटेगरी में 1 कार शामिल हैं। हुंडई के पास भारत में आने वाली 9 कारें हैं, जिनमें न्यू टक्सन, आयोनिक 5, क्रेटा फेसलिफ्ट, वेन्यू एन लाइन, कैस्पर, न्यू वर्ना, न्यू एलांट्रा, स्टारगैजर और न्यू कोना शामिल हैं। यदि आप इसकी कोई कार खरीदना चाहते हैं तो पहले की हर कार का रेट जान लें।
हुंडई की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
हुंडई की सबसे कम रेट वाली कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.39 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
7.53 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 7.03 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 7.53 लाख रुपये
16 लाख रु से कम कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.40 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एनलाइन : शुरुआती कीमत 9.96 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10.44 लाख रुपये
- हुंडई अल्काजार: शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये
हुंडई की 18 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.86 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.69 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये
हुंडई की आने वाली कारें और अनुमानित कीमत :
आने वाली सस्ती कारें :
- हुंडई केस्पर : संभावित कीमत 4 लाख रुपये
- हुंडई न्यू स्टारगैजर : संभावित कीमत 9.60 लाख रुपये
- हुंडई न्यू वर्ना : संभावित कीमत 10 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट : संभावित कीमत 11 लाख रुपये
10 लाख रु से अधिक कीमत वाली आगामी कारें :
- हुंडई वेन्यू एनलाइन : संभावित कीमत 13 लाख रुपये
- हुंडई न्यू एलांट्रा : संभावित कीमत 16 लाख रुपये
- हुंडई न्यू कोना : संभावित कीमत 23 लाख रुपये
- हुंडई न्यू टक्सन : संभावित कीमत 26 लाख रुपये
कोरियाई कंपनी की यूनिट
हुंडई इंडिया दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल निर्माता हुंडई की सहायक कंपनी है। ब्रांड की भारतीय यूनिट की स्थापना 1996 में हुई थी और इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है। कंपनी ने 1998 में देश में अपना पहला मॉडल सैंट्रो लॉन्च किया था। हुंडई इंडिया की दो उत्पादन फैसिलिटीज तमिलनाडु में इरांगट्टुकोटाई और श्रीपेरंबदूर में स्थित हैं। इन दोनों की क्षमता प्रति वर्ष 7 लाख यूनिट है। कंपनी इन प्लांट्स का उपयोग दुनिया भर में मॉडल निर्यात करने के लिए भी करती है। इस समय हुंडई के भारतीय उत्पाद पोर्टफोलियो में सैंट्रो, ग्रैंड आई10 एनआईओएस, ऑरा, आई20, आई20 एन लाइन, वर्ना, वेन्यू, क्रेटा, एलांट्रा और टक्सन शामिल हैं। कंपनी ने भारत में अपना पहला पूर्ण इलेक्ट्रिक व्हीकल कोना इलेक्ट्रिक भी लॉन्च किया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications