Hyundai Festive Season Offer : हुंडई की कारें भारत में काफी पसंद की जाती हैं। बता दें कि हर महीने हुंडई अन्य कार कंपनियों की तरह अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट ऑफर की पेशकश करती है। इस महीने भी फेस्टिव सीजन के मद्देनजर कंपनी ने अपनी कारों पर स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की पेशकश की है। इस महीने आप इसकी कारों पर 1 लाख रु तक की बचत कर सकते हैं। इस महीने हुंडई की अलग-अलग कार मॉडल पर अलग-अलग छूट मिल रही है। आगे जानते हैं कि आपको किस कार पर कितनी बचत होगी।
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक
हुंडई कोना पर इस महीने 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी को हाल ही में दो नए रंग विकल्पों में पेश किया गया है। इससे ये अब तीन मोनोटोन और दो डुअल-टोन फिनिश में मिलेगी। कोना इलेक्ट्रिक की कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस
सैंट्रो के बंद होने के साथ ग्रैंड आई10 नियोस वर्तमान में हुंडई का एंट्री-लेवल मॉडल है जिसकी कीमत 5.43 लाख रुपये से 8.45 लाख रुपये है। इस पर जो ऑफर मिल रहा है उसके तहत टर्बोचार्ज्ड या सीएनजी वेरिएंट पर अधिकतम बचत की जा सकती है। ग्रैंड आई10 नियोस के टर्बो वेरिएंट पर अधिकतम 48,000 रुपये तक के बेनेफिट मिल रहे हैं।
हुंडई आई20
हुंडई आई20 पर अक्टूबर 2022 के लिए कोई कॉर्पोरेट छूट उपलब्ध नहीं है। कार पर आप 10 हजार रु का कैश डिस्काउंट और इतना ही एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। ये ऑफर्स केवल आई20 के मैग्ना और स्पोर्ट्ड वेरिएंट पर वैलिड हैं। आई20 की कीमत 7.07 लाख रुपये से 11.62 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई ऑरा
सीएनजी से चलने वाली हुंडई ऑरा पर 33,000 रुपये तक की बचत इस महीने की जा सकती है। इसके अन्य वेरिएंट पर आप अधिकतम 18,000 रुपये तक बचा सकते हैं। हुंडई ऑरा की कीमत 6.09 लाख रुपये से शुरू होती है और 8.87 लाख रुपये तक जाती है। यदि आप हुंडई की कोई नयी कार खरीदना चाहते हैं तो पहले इसकी लेटेस्ट प्राइस लिस्ट चेक करें।
हुंडई की प्राइस लिस्ट
हुंडई की सबसे कम रेट वाली कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.39 लाख रु
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये
7.53 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- हुंडई आई20 : शुरुआती कीमत 7.03 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 7.53 लाख रुपये
16 लाख रु से कम कीमत वाली हुंडई की कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.40 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एनलाइन : शुरुआती कीमत 9.96 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 10.44 लाख रुपये
- हुंडई अल्काजार: शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये
हुंडई की 18 लाख रु से ज्यादा महंगी कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.86 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.69 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये
हुंडई की आने वाली कारें और अनुमानित कीमत :
आने वाली सस्ती कारें :
- हुंडई केस्पर : संभावित कीमत 4 लाख रुपये
- हुंडई न्यू स्टारगैजर : संभावित कीमत 9.60 लाख रुपये
- हुंडई न्यू वर्ना : संभावित कीमत 10 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट : संभावित कीमत 11 लाख रुपये
11 लाख रु से अधिक कीमत वाली आगामी कारें :
- हुंडई वेन्यू एनलाइन : संभावित कीमत 13 लाख रुपये
- हुंडई न्यू एलांट्रा : संभावित कीमत 16 लाख रुपये
- हुंडई न्यू कोना : संभावित कीमत 23 लाख रुपये
- हुंडई न्यू टक्सन : संभावित कीमत 26 लाख रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications