हुंइर्ड की कार खरीदने जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। अब आपको कार खरीदने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे आराम से कार देख कर बुक कर सकते है।
नई दिल्ली: नई दिल्ली: हुंइर्ड की कार खरीदने जा रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ लें। अब आपको कार खरीदने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे आराम से कार देख कर बुक कर सकते है। जी हां देश की दूसरे सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंइर्ड ने दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों के लिए खास सुविधा दी है। इसके जरिए अब ग्राहक घर बैठे ऑनलाइन हुंडई की कार ऑर्डर कर सकते हैं।

ऑनलाइन खरीद के लिए हुंडई की सभी कारें
हुंडई ने अपना ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म 'क्लिक टू बाई' लॉन्च किया है। कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म को अभी पायलट बेसिस पर दिल्ली-एनसीआर के कुछ डीलर्स के साथ पेश किया है। ऑनलाइन खरीद के लिए हुंडई की सभी कारें उपलब्ध होंगी। कंपनी का कहना है कि यह उसकी डीलरशिप्स के लिए एक अतिरिक्त सेल्स चैनल होगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जल्द ही भारत में मौजूद सभी हुंडई डीलरशिप्स के साथ जोड़ा जाएगा।
पर्सनलाइज्ड असिस्टेंट का विकल्प भी उपलब्ध
हुंडई मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम के अनुसार क्लिक टू बाई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ग्राहकों को कार खरीद का डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा। इसके लिए उन्हें केवल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ग्राहक ऑनलाइन न उपलब्ध मॉडल्स में से अपनी पंसद की कार चुन सकेंगे बल्कि इंटीरियर विकल्प, एक्सटीरियर कलर विकल्प और फाइनेंसिग विकल्प का भी चुनाव कर सकेंगे। इस प्रॉसेस के दौरान पर्सनलाइज्ड असिस्टेंट का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा।
घर बैठे मिलेगी कार की डिलीवरी
कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी कि नई हुंडई कारों की खरीद के लिए नए जमाने के डिजिटल ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए यह भारत का पहला ऑनलाइन बिक्री मंच है। पिछले एक दशक से खुदरा बिक्री में जबरदस्त बदलाव आया है और नई पीढ़ी ऑनलाइन उत्पादों को खरीदने के लिए काफी इच्छुक है।" ग्राहकों की डोर स्टेप पर कार खरीदने की पूरी प्रक्रिया की पेशकश करने के लिए मारुति सुजुकी के बाद हुंडई मोटर इंडिया दूसरी निर्माता कंपनी होगी। ग्राहक सेल्स रिप्रेजेंटेटिव से भी कॉन्टैक्ट कर सकेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में डिलीवरी विकल्प भी उपलब्ध होंगे, जिनमें से ग्राहक अपनी सहूलियत के हिसाब से चुनाव कर सकेंगे। वह चुन सकेंगे कि गाड़ी घर पर डिलीवर की जाए या वे खुद उसे डीलरशिप से ले जाएंगे।
हुंडई की कोना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुई शामिल
दूसरी तरफ बताना चाहेंगे कि हुंडई की भारतीय बाजार में उतारी गई हुंडई कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी ने 'हाईएस्ट एल्टीट्यूड अचीव्ड इन ए इलेक्ट्रिक कार' यानी सबसे ऊंचाई पर पहुंचने पर इलेक्ट्रिक कार श्रेणी के तहत यह उपलब्धि हासिल की है। कोना इलेक्ट्रिक को तिब्बत के Sawula Pass (सावुला दर्रे) तक 5,731 मीटर की ऊंचाई तक चलाया गया। बता दें कि कोना में 39.2 kWh क्षमता की लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है। कोना में सिंगल स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कोना की टॉप स्पीड 145 किमी प्रति घंटा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications