त्योहारी मौसम में अगर आप हुंडई i20 खरीदने का प्लान कर रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। हुंडई i20 लॉन्च हो गई है। काफी लंबे समय से इस नई कार का इंतजार हो रहा था।
नई दिल्ली: त्योहारी मौसम में अगर आप हुंडई i20 खरीदने का प्लान कर रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें। हुंडई i20 लॉन्च हो गई है। काफी लंबे समय से इस नई कार का इंतजार हो रहा था। बता दें कि कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।Maruti : इन कारों की बुकिंग कराओ, 2 ग्राम सोना ले जाओ ये भी पढ़ें

i20 बिलकुल नया है और बिल्कुल नए इंजन, ट्रांसमिशन और सुविधाओं के साथ बाजार में आएगा। हालांकि इसे पहले ही अंतरराष्ट्रीय बिक्री के लिए उतारा जा चुका है। तो आइए हम आपको इसकी खूबियों के बारे बताते हैं। इस नेक्स्ट जनरेशन हुंडई i20 की एक्स शोरूम कीमत 6,79,900 रुपये से शुरू है।
21000 रुपये में बुक करें और पाएं कैशबैक
नई 2020 हुंडई i20 की बुकिंग 28 अक्टूबर से चल रही है। इसे 21000 रुपये में बुक कराया जा सकता है। इसके साथ ही कार की बुकिंग में कैशबैक भी मिल रहा है। clicktobuy.hyundai.co.in प्लेटफॉर्म से इस कार को बुक कराने पर एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को 10 फीसदी कैशबैक मिल रहा है। ऑल-न्यू हुंडई i20 के इंजन हुंडई वेन्यू के जैसे रहने की उम्मीद है। साथ ही इसे 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
हुंडई i20 के वैरिएंट्स
यह कार पेट्रोल, डीजल और टर्बो पेट्रोल BS-VI इंजन और ट्रांसमिशन वर्जन में मिलेगी, जिसमें फर्स्ट-इन-सेगमेंट इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (IMT), इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन (IVT), 7-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) और मैनुअल वैरिएंट शामिल हैं। इस कार के साथ 5 साल की गारंटी, 3 साल तक रोड साइड असिस्टेंस, 3 साल तक ब्लूलिंक सब्सक्रिप्शन मिलेगा। हुंडई i20 4 वैरिएंट Magna, Sportz, Asta और Asta (O) में आएगी। बता दें कि i20 6 कलर पोलर व्हाइट, टाइफून सिल्वर, टाइटन ग्रे, फियरी रेड, स्टारी नाइट और मैटेलिक कॉपर में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही दो दोहरी टोन का रंग पोलर व्हाइट विद ब्लैक रूफ और फियरी रेड विद ब्लैक रूफ मिलेंगे।
i20 हुंडई के लिए एक सुपर परफॉर्मर ब्रांड
अभी कंपनी सैंट्रो, ग्रैंड आई 10, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, एलीट आई 20, ऑरा, वेन्यू, न्यू वर्ना, ऑल न्यू क्रेटा, एलेंट्रा, न्यू 2020 टस्कन और कोना इलेक्ट्रिक के 11 कार मॉडल पेश करती है। ऑल न्यू i20 पेट्रोल, डीजल और Turbo पेट्रोल में BSVI इंजन के साथ आ रही है। इसमें आपको इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन, इंटेलिजंट वैरिएबल ट्रांसमिशन, 7 स्पीड ड्यूअल क्लच ट्रांसमिशन और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। बता दें कि हुंडई मोटर के एमडी और सीईओ के मुताबिक i20 हुंडई के लिए एक सुपर परफॉर्मर ब्रांड रहा है, जो एक दशक से ज्यादा समय से आधुनिक भारतीय ग्राहकों को सर्विस दे रहा है।
बलेनो, ग्लांजा, अल्ट्रोज से होगा मुकाबला
जैसा कि हुंडई i20 भारत में प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ग्राहकों की पहली पसंद है। इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, टोयोटा ग्लानज़ा, टाटा अल्ट्रोज़, वोक्सवैगन पोलो और होंडा जैज़ से होगा। न्यू i20 की कीमतें 6 लाख रुपये से 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक की होने की संभावना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications