त्योहारी मौसम से पहले हुंडई अपने कारों पर काफी अच्छा ऑफर लेकर आया है। भारत में फेस्टिवल सीजन अब दूर नहीं है।
नई दिल्ली: त्योहारी मौसम से पहले हुंडई अपने कारों पर काफी अच्छा ऑफर लेकर आया है। भारत में फेस्टिवल सीजन अब दूर नहीं है। ऐसे में सभी कार निर्माता कंपनियां ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए डिस्काउंट और ऑफर ला रही हैं। मारुति सुजुकी, होंडा और डैटसन पहले ही डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा कर चुके हैं। Datsun October Offer : सस्ते में खरीदें की ये कारें, मिल रहा बंपर ऑफर ये भी पढ़ें

अब हुंडई ने भी अपने प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट की घोषणा कर दी है। हुंडई मोटर इंडिया की कारों पर अक्टूबर माह के ऑफर शुरू हो गए हैं। चुनिंदा हुंडई कारों की खरीद पर 1 लाख रुपये तक के फायदे लिए जा सकते हैं। इन चुनिंदा कारों में ह्यूंदै सैंट्रो, ह्यूंदै ग्रैंड i10 और ह्यूंदै एलांट्रा शामिल हैं। हुंडई की पेशकश का फायदा 30 अक्टूबर तक लिया जा सकता है।
ह्यूंदै सैंट्रो
ह्यूंदै सैंट्रो पर 45,000 हजार रु का डिस्काउंट लिया जा सकता है। यह कंपनी की छोटी कार है जिसे भारत में बजट कार बायर्स काफी पसंद करते हैं। इस कार पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 5000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।
ह्यूंदै ग्रैंड i10
अगर आप ह्यूंदै ग्रैंड i10 खरीदना चाहते है तो आपको 60,000 हजार रु का डिस्काउंट मिलेगा। इस कार पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह कार पर कुल 60,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
ह्यूंदै एलांट्रा
ऑटोमेकर ह्युंडई अपनी एलांट्रा पर भारी छूट ऑफर कर रहा है। ह्यूंदै एलांट्रा पर भी आप इस महीने 1 लाख रु तक छूट डिस्काउंट पा सकते हैं। इस कार पर कंपनी 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट ऑफऱ कर रही है। जिसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं कार के डीजल वेरियंट पर कैश डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।
ह्यूंदै ने अपनी सैंट्रो सीएनजी के दो नए मॉडल किए लॉन्च
ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक सैंट्रो के दो नए ट्रिम्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि ये दोनों ही नए ट्रिम्स सीएनजी से चलते हैं। कंपनी ने इनका नाम बदल कर Magna Executive CNG और Sportz Executive सीएनजी कर दिया है। इन नए ट्रिम्स के लॉन्च होने के बाद कंपनी ने मौजूदा सीएनजी वेरिएंट Magna सीएनजी और Sportz सीएनजी की भारतीय बाजार में बिक्री बंद कर दी है। दोनों ही वेरिएंट्स में कई नए और खास फीचर्स दिए गए हैं।
Magna Executive CNG
Magna Executive सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 5.87 लाख रुपये है, जो पुराने मॉडल से 1,800 रुपये महंगी है। परफॉर्मेंस की बात करें इसमें पावर के लिए 1.1-लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 59.18 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
Sportz Executive सीएनजी
Sportz Executive सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है। खास बात यह है कि नया वेरिएंट पुराने वर्जन से भी सस्ता है। बता दें कि Sportz सीएनजी की एक्स-शोरूम कीमत 6.2 लाख रुपये थी। इसमें पावर के लिए 1.1-लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 59.18 bhp की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 85.32 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications