नयी दिल्ली। हुंडई भारत में मारुति के बाद दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। दक्षिण कोरियाई कार कंपनी हुंडई कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपनी खास पहचान कायम की है। कंपनी के पास एक से एक शानदार मॉडल हैं, जो काफी पसंद किए जाते हैं। हुंडई के भारत में जो मॉडल सबसे ज्यादा मशहूर हैं उनमें वैन्यू, एलीट आई20 और क्रेटा शामिल हैं। कंपनी का भारतीय ऑटो सेक्टर में 16 फीसदी से अधिक मार्केट पर कब्जा है, जबकि इसका टर्नओवर 5.5 अरब डॉलर है। भारत में मारुति को टक्कर देने वाली कंपनी हुंडई ही है। हुंडई ने ही मारुति के एकाधिकार को भी टक्कर दी। अगर आप हुंडई की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि इसकी सभी कारों की प्राइस लिस्ट और उन पर मिल रहे ऑफर्स।
ये है हुंडई की 6 लाख रु तक की कारों की प्राइस लिस्ट :
- हुंडई एलीट आई20 : शुरुआती कीमत 5.59 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 : शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये
- हुंडई एक्सेंट : शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.06 लाख रुपये
- हुंडई ऑरा : शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये
ये हैं हुंडई की 23 लाख रु तक की कारों के दाम :
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.7 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.3 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 18.76 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.71 लाख रुपये
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 18.49 लाख रुपये
ये हैं हुंडई की इस साल आने वाली कारें और उनका अनुमानित प्राइस :
- हुंडई टक्सन 2020 : संभावित प्राइस 20.0 लाख रुपये
- हुंडई एलीट आई20 2020 : संभावित प्राइस 5.6 लाख रुपये
- हुंडई आयोनिक : संभावित प्राइस 20.0 लाख रुपये
- हुंडई सोनाटा : संभावित प्राइस 20.77 लाख रुपये
- हुंडई पैलिसैड : संभावित प्राइस 40 लाख रुपये
हुंडई के खास ऑफर्स
मालूम हो कि लॉकडाउन से ऑटो सेक्टर की हालत काफी खराब हुई है। लगभग सभी कंपनियों की सेल्स करीब-करीब शून्य हो गई थी। सेल्स को बढ़ाने के लिए ऑटो कंपनियां खास ऑफर्स पेश कर रही है। हुंडई भी जबरदस्त ऑफर्स लेकर आई है। ग्राहक शुरुआती 3 महीनों में कम ईएमआई का विकल्प चुन सकते हैं। बाकी बैलेंस 3, 4 या 5 साल में ईएमआई में चुकाया जा सकता है। ये हुंडई की 5 स्कीमों में से एक है। इसकी एक स्कीम के तहत आपके पास 8 सालों तक में भुगतान करने का मौका होगा। इसके अलावा हुंडई डीलर सैंट्रो, ग्रैंड आई 10 एनआईओएस, एलीट आई 20 और एलांट्रा पर 40,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के अलावा 10,000 रुपये से लेकर 40,000 रुपये के बीच सीधे कैश छूट तक दे रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications