Hyundai Motor India IPO Allotment Status: देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ बंद हो चुका है. निवेशकों से आईपीओ को ज्यादा धमाकेदार रिस्पांस नहीं मिला. यह अंतिम दिन 2.37 गुना भरकर बंद हुआ है. दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी 27870 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया.
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ के लिए इश्यू प्राइस 1960 रुपए प्रति शेयर है. प्री-आईपीओ में 225 एंकर निवेशकों ने 8,315 करोड़ रुपए का निवेश किया है. यह अब तक के सबसे बड़े आईपीओ LIC के 21,000 करोड़ रुपए के इश्यू से बड़ा है.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस
स्टेप-1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
स्टेप-2: सेक्शन में 'Issue Type' पर विजिट करें और 'Equity' ऑप्शन पर क्लिक करें
स्टेप-3: अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में 'Hyundai Motor India' को सेलेक्ट करें
स्टेप-4: यहां अपना एप्लीकेशन नंबर या फिर PAN नंबर भरें
स्टेप-5: अब 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और सबमिट कर दें

आईपीओ में प्रोमोटर्स जारी किए शेयर
हुंडई मोटर इंडिया का पब्लिक इश्यू साल 2003 में लॉन्च मारुति सुजुकी के आईपीओ के 20 साल बाद लॉन्च होने वाले पहले ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू है. इसमें दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी के प्रोमोटर्स ऑफर फॉर सेल यानी OFS में शेयरों की बिक्री की. इसके तहत 14.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री हुई. बता दें कि पब्लिक इश्यू में नए शेयर नहीं जारी किए गए.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ में 1 लॉट में 7 इक्विटी शेयर मिलेंगे. एक लॉट के लिए 13,720 रुपए का पेमेंट करना होगा. वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. इसमें निवेशकों 98 शेयरों के लिए 1,92,080 रुपए का पेमेंट करना होगा.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 6.97
NIIs 0.60
रिटेल 0.50
कर्मचारी 1.74
कुल 2.37
हुंडई मोटर इंडिया का बिजनेस
हुंडई मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में सेडान, हैचबैक, एसयूवी और बैटरी ईवी सहित 13 यात्री वाहन मॉडल्स शामिल हैं. यह मारुति सुजुकी के बाद देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. जून 2024 तिमाही के लिए कंपनी के बिक्री के आंकड़े 1.92 लाख यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.83 लाख यूनिट्स के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी FY2024 के लिए सालाना बिक्री का आंकड़ा भी 7.2 लाख से बढ़कर 7.77 लाख यूनिट हो गई.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications