देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है. यह 1,865 से 1,960 रुपए प्रति शेयर फिक्स हुआ है. ऑटो कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए 27,870 करोड़ रुपये जुटाना है. रिटेल निवेशक 15 अक्टूबर से पब्लिक इश्यू में बोली लगा सकते हैं. इस कदम से दक्षिण कोरियाई दिग्गज हुंडई मोटर कंपनी की भारतीय सब्सिडियरी कंपनी का वैल्यूएशन अपर प्राइस बैंड के लिहाज से 1.59 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है.
2003 के बाद पहली बार खुलेगा ऑटो कंपनी का IPO
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ के बाद मूल कंपनी अपनी भारतीय समकक्ष कंपनी में 82.5% की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए तैयार है. बता दें कि 2003 में मारुति सुजुकी के आईपीओ के बाद पहली बार भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर किसी ऑटोमोबाइल कंपनी की सबसे बड़ी लिस्टिंग होगी. यह IPO इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें केवल कंपनी के प्रमोटर हुंडई मोटर कंपनी की ओर स 14.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल हैं, जबकि फ्रेश इश्यू नहीं होंगे.
दक्षिण मूल की कंपनी के IPO में निवेशक कम से कम सात इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. एक लॉट के लिए 13,720 रुपए का पेमेंट करना होगा. रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 98 शेयरों के लिए 1,92,080 रुपए का पेमेंट करना होगा.

हुंडई मोटर इंडिया में आरक्षित हिस्सा
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ में आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) को, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) को और अन्य 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए खास तौर पर 7,78,400 इक्विटी शेयर अलग रखे हैं, जो उन्हें 186 रुपए कम की रियायती दर पर मिलेंगे. बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 अक्टूबर को ही ओपन हो जाएंगे.
हुंडई मोटर इंडिया का कारोबार
सेडान, हैचबैक, एसयूवी और बैटरी ईवी सहित 13 यात्री वाहन मॉडल्स के पोर्टफोलियो के साथ हुंडई मोटर इंडिया ने मारुति सुजुकी के बाद देश में सबसे बड़ी कार निर्माता है. जून 2024 तिमाही के लिए कंपनी के बिक्री के आंकड़े 1.92 लाख यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.83 लाख यूनिट्स के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी FY2024 के लिए सालाना बिक्री का आंकड़ा भी 7.2 लाख से बढ़कर 7.77 लाख यूनिट हो गई.
LIC के बाद दूसरा सबसे बड़ा IPO
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है, क्योंकि यह 2022 में भारतीय जीवन बीमा निगम के 21,000 करोड़ रुपए के आईपीओ के बाद सबसे बड़ा पब्लिक इस्यू है. IPO के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेपी मॉर्गन इंडिया और मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी समेत अन्य मर्चेंट बैंकर बुक मैनेजर हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications