Hyundai Motor India IPO Listing Date: हुंडई मोटर इंडिया भारतीय शेयर बाजारों में लिस्ट होने को तैयार है. ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलने को तैयार है.दक्षिण कोरियाई मूल की कंपनी के इश्यू में निवेशक 17 अक्टूबर तक पैसा लगा सकते हैं. IPO के लिए प्राइस बैंड 1865 से 1960 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. दिग्गज ऑटो कंपनी आईपीओ के जरिए 27,870 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसकी लिस्टिंग 22 अक्टूबर को हो सकती है.
खुलेगा ऑटो कंपनी का IPO
हुंडई मोटर इंडिया का पब्लिक इश्यू, साल 2003 में आए मारुति सुजुकी के आईपीओ के बाद पहली ऑटो कंपनी है, जो इश्यू लॉन्च कर रही है. आईपीओ के बाद दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी अपनी भारतीय समकक्ष कंपनी में 82.5% की हिस्सेदारी बनाए रखेगी. इश्यू में प्रोमोटर हुंडई मोटर कंपनी की ओर से ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 14.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. जबकि फ्रेश इश्यू नहीं होंगे.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ में निवेशक कम से कम 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 7 इक्विटी शेयर मिलेंगे. एक लॉट के लिए 13,720 रुपए का पेमेंट करना होगा. रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 98 शेयरों के लिए 1,92,080 रुपए का पेमेंट करना होगा.

आईपीओ में एंप्लॉयीज को मिलेगा छूट
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ में आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) को, 15% गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) को और अन्य 35% रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है. इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए खास तौर पर 7,78,400 इक्विटी शेयर अलग रखे हैं, जो उन्हें 186 रुपए कम की रियायती दर पर मिलेंगे. बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 14 अक्टूबर को ही ओपन हो जाएंगे.
हुंडई मोटर इंडिया का कारोबार
सेडान, हैचबैक, एसयूवी और बैटरी ईवी सहित 13 यात्री वाहन मॉडल्स के पोर्टफोलियो के साथ हुंडई मोटर इंडिया ने मारुति सुजुकी के बाद देश में सबसे बड़ी कार निर्माता है. जून 2024 तिमाही के लिए कंपनी के बिक्री के आंकड़े 1.92 लाख यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.83 लाख यूनिट्स के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी FY2024 के लिए सालाना बिक्री का आंकड़ा भी 7.2 लाख से बढ़कर 7.77 लाख यूनिट हो गई.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications