Hyundai Motor India IPO Subscription Status: देश का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हुंडई मोटर इंडिया का आईपीओ बोली लगाने के लिए खुल चुका है. लेकिन शायद निवेशकों को यह इश्यू पसंद नहीं आ रहा, क्योंकि दो दिन में केवल 42 फीसदी ही भरा है. खासकर रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्से की बात करें तो यह केवल 38 फीसदी तक ही भरा है. दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी आईपीओ के जरिए 27870 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. यह आईपीओ 17 अक्टूबर को बंद हो जाएगा.
हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 1865 से 1960 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है. प्री-आईपीओ में 225 एंकर निवेशकों ने 8,315 करोड़ रुपए का निवेश किया है. यह अब तक के सबसे बड़े आईपीओ LIC के 21,000 करोड़ रुपए के इश्यू से बड़ा है. लेकिन दूसरे दिन तक ज्यादा धमाकेदार रिस्पांस नहीं मिल रहा है...
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस (दूसरे दिन तक)
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIBs 0.58
NIIs 0.26
रिटेल 0.38
कर्मचारी 1.32
कुल 0.42
ग्रे मार्केट में भी है बुरा हाल
हुंडई मोटर इंडिया के शेयर ग्रे मार्केट प्रीमियम पर भी कमाल नहीं कर रहे. कई प्लैटफॉर्म को ट्रैक करने वाले मार्केट में जीएमपी अनाधिकारिक बाजार में 35 रुपए के दायरे में है. इस लिहाज से शेयर करीब 2 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. बताते चलें कि BSE और NSE पर हुंडई मोटर इंडिया का शेयर 22 अक्टूबर को लिस्ट हो सकता है, जिसका अलॉटमेंट 18 अक्टूबर को है.

आईपीओ में प्रोमोटर्स जारी करेंगे शेयर
हुंडई मोटर इंडिया का पब्लिक इश्यू मंगलवार से खुला है. यह साल 2003 में लॉन्च मारुति सुजुकी के आईपीओ के 20 साल बाद लॉन्च होने वाले पहले ऑटो कंपनी का पब्लिक इश्यू है. इसमें दक्षिण कोरियाई मूल की ऑटो कंपनी के प्रोमोटर्स ऑफर फॉर सेल यानी OFS में शेयरों की बिक्री करेंगे. इसके तहत 14.2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे. बता दें कि इश्यू में नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे.
हुंडई मोटर इंडिया आईपीओ में रिटेल निवेशक कम से कम 1 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसमें 7 इक्विटी शेयर मिलेंगे. एक लॉट के लिए 13,720 रुपए का पेमेंट करना होगा. वहीं, रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं. इसमें निवेशकों 98 शेयरों के लिए 1,92,080 रुपए का पेमेंट करना होगा.
आईपीओ पर ब्रोकरेज की स्ट्रैटेजी
घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ पर बुलिश राय दी है. इसके तहत आईपीओ पर लॉन्ग टर्म के लिए सब्सक्राइब की रेटिंग दी है. इसके लिए अपर प्राइस बैंड 1960 रुपए प्रति शेयर है. मारुति के मुकाबले रीजनेबल प्राइस पर पर ट्रेड कर रहा, जोकि 26.3x FY24 P/E है. वहीं, मारुति का प्राइस 29.8x है. ब्रोकरेज फर्म ने उम्मीद जताया कि SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ है, जिससे पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ग्रोथ का फायदा कंपनी को मिलेगा.
हुंडई मोटर इंडिया जल्द ही इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने वाली है. ईवी में डेवलपमेंट कैपिबिलिटीज के लिए 32 करोड़ रुपए का कैपेक्स का प्लानिंग कर रही. इसे FY23-32 के दौरान मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को शुरू करेगी.
हुंडई मोटर इंडिया का बिजनेस
हुंडई मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में सेडान, हैचबैक, एसयूवी और बैटरी ईवी सहित 13 यात्री वाहन मॉडल्स शामिल हैं. यह मारुति सुजुकी के बाद देश में सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. जून 2024 तिमाही के लिए कंपनी के बिक्री के आंकड़े 1.92 लाख यूनिट्स रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1.83 लाख यूनिट्स के मुकाबले ज्यादा है. कंपनी FY2024 के लिए सालाना बिक्री का आंकड़ा भी 7.2 लाख से बढ़कर 7.77 लाख यूनिट हो गई.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications