Hyundai Motor India Q2 Results: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही. इस कड़ी में ऑटो सेक्टर की कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने भी सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. हाल ही में लिस्ट शेयर नतीजों के बाद टूट गया है. बीएसई पर हुंडई मोटर इंडिया का शेयर करीब 2 फीसदी फिसल गया है, जोकि 1800 रुपए के नीचे आ गया है. हुंडई इंडिया को जुलाई से सितंबर के दौरान 1375.4 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है. बताते चलें कि लिस्टिंग के बाद कंपनी ने पहली बार तिमाही नतीजे जारी किए हैं.
हुंडई मोटर इंडिया ने जारी किए नतीजे
हुंडई मोटर इंडिया ने सितंबर तिमाही के नतीजों की जानकारी मंगलवार को दी. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक जुलाई से सितंबर के दौरान नेट प्रॉफिट 1375.4 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 1628.4 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से मुनाफा सालाना आधार पर 15.5 फीसदी गिर गया है. इसी तरह आय में भी 7.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

आय और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में गिरावट
हुंडई मोटर इंडिया ने बताया कि FY25 की दूसरी तिमाही में आय 17260.4 करोड़ रुपए रही, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 18659.6 करोड़ रुपए थी. कामकाजी मुनाफा भी करीब 10 फीसदी गिरा है. यह 2439.9 करोड़ रुपए से घटकर 2205.4 करोड़ रुपए पर आ गया है. मार्जिन भी 30 बेसिस पॉइंट्स गिरकर 12.8 फीसदी पर आ गया है, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 13.1 फीसदी था.
घरेलू बिक्री Q2 में घटी
हुंडई मोटर इंडिया ने दूसरी तिमाही में कम बिक्री की है. बाजार को दी जानकारी में हुंडई इंडिया की डोमेस्टिक सेल्स 5.7 फीसदी घटकर 1.49, 639 यूनिट्स रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 1,58,772 यूनिट्स थी.
हुंडई मोटर इंडिया, देश की दूसरी सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी है, जिसके पास 15 फीसदी मार्केट शेयर है. इसी साल अक्टूबर में 3.3 अरब डॉलर के आईपीओ की लिस्टिंग हुई थी, जोकि भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications