Hyundai Motor IPO: दिग्गज ऑटो कंपनी हुंडई मोटर इंडिया पब्लिक इश्यू के लिए आज शाम पेपर फाइल कर सकती है. कंपनी मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास 14 जून को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP फाइल कर सकती है. दक्षिण कोरियाई कंपनी की योजना पब्लिक इश्यू के जरिए 25000 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि ये IPO भारत के प्राइमरी मार्केट में अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू हो सकता है. इससे पहले सरकारी इंश्योरेंस कंपनी LIC ने साल 2022 में 20600 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च किया था, जोकि अब तक का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू है.
सिंतबर से अक्टूबर तक आ सकता है IPO
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई मोटर इंडिया के पब्लिक इश्यू को पेपर दाखिल करने के 2 से 3 महीने बाद मंजूरी मिल सकती है. यानी ये IPO इस साल के सितंबर या फिर अक्टूबर महीने में खुल सकता है. ऑटो कंपनी ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 1.40 से 1.50 करोड़ शेयरों की बिक्री कर सकती है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक हुंडई मोटर इंडिया ने पब्लिक इश्यू लिए एडवाइजर के तौर पर सिटीबैंक, कोटक महिंद्रा कैपिटल और मॉर्गन स्टैनली, HSBC और जेपी मॉर्गन को नियुक्त किया है.
IPO के बाद होगी लिस्टिंग
दक्षिण कोरियाई कंपनी का शेयर IPO लॉन्च के बाद भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होगा, जोकि दक्षिण कोरिया के बाद दूसरा मार्केट होगा. हुंडई मोटर इंडिया, भारत में बिक्री की लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है. इस लिस्ट में मारुति सुजुकी टॉप पर है. मारुति का शेयर पिछले 6 महीने में 25% तक उछल चुका है, जिसका कुल मार्केट कैप करीब 4 लाख करोड़ रुपए है.

दमदार है हुंडई के फाइनेंशियल आंकड़े?
FY24 के पहले 9 महीने तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को 4382 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ. कोर ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 6607 करोड़ रुपए रहा. हुंडई इंडिया का प्रदर्शन FY23 में भी धमाकेदार रहा. इस दौरान कुल आय 60000 करोड़ रुपए का रहा. जबकि मुनाफा 4653 करोड़ रुपए रहा था, जोकि किसी नॉन-लिस्टेड कार कंपनी के लिए लिहाज से सबसे ज्यादा है. कंपनी ने 2023 में सबसे ज्यादा घरेलू बिक्री की थी, जिसमें 6 लाख गाड़ियों की बिक्री की थी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications