Hyundai Motor Q4 Results: शेयर बाजार में रिजल्ट्स सीजन जारी है. लिस्टेड कंपनियां मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर रही. FY25 की चौथी तिमाही में कंपनियों के परफॉर्मेंस के आधार पर स्टॉक मूवमेंट देखने को मिल रहा. आज 16 मई को साउथ कोरिया मूल कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने भी तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी के प्रॉफिट में गिरावट दर्ज किया गया. हालांकि, आय और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मुनाफा घटने के बावजूद कंपनी ने फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 210% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा.
हुंडई मोटर ने जारी किए नतीजे
हुंडई मोटर इंडिया ने शुक्रवार को फाइनेंशियल रिजल्ट्स की जानकारी एक्सचेंज को दी. ऑटो कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान नेट प्रॉफिट 1614.3 करोड़ रुपए रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 1677 करोड़ रुपए था. जबकि इस दौरान आय 1.5% बढ़कर 17940 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की मार्च तिमाही में 17671 करोड़ रुपए थी. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 2532.3 करोड़ रुपए रहा, जोकि सालभर पहले की समान तिमाही में 2521.7 करोड़ रुपए था. ऑटो कंपनी ने बाजार को बताया कि सालाना आधार पर मार्जिन में 2 बेसिस पॉइंट्स की मामूली गिरावट रही. यह जनवरी से मार्च के दौरान 14.1% रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 14.3% थी.
फाइनल बांट रही हुंडई मोटर इंडिया
Q4 नतीजों के साथ हुंडई मोटर इंडिया डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसके तहत बोर्ड ने FY25 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर के लिए 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 21 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. यानी निवेशकों को करीब 210% का डिविडेंड प्रॉफिट होगा. हालांकि, फाइनल डिविडेंड पर सालाना मीटिंग यानी AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है.

हुंडई मोटर इंडिया का स्टॉक परफॉर्मेंस
चौथी तिमाही के नतीजों के बाद हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है. BSE पर शेयर 1.7% की बढ़त के साथ 1867 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है. जबकि शेयर 1836 रुपए के भाव से शुरुआत की थी. स्टॉक ने 22 अक्टूबर 2024 को 1968.80 रुपए का लेवल टच किया, जोकि 52-हफ्तों का उच्चतम स्तर है. इस दिन शेयर की मार्केट में लिस्टिंग हुई थी. वहीं, 7 अप्रैल 2025 को शेयर 1542.95 रुपए का साल का सबसे निचला स्तर टच किया. शेयर लिस्टिंग के बाद ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस नहीं दे पाया है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications