Hyundai Motor Share Price: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान के साथ ओपन हुआ लेकिन कुछ समय के भीतर ही बिकवाली के साथ कारोबार करता दिखाई देने लगा। बाजार के प्रमुख इंडेक्स उतार-चढ़ाव के साथ ट्रेड करते दिखाई दे रहे हैं।

शुरुआती कारोबार के दौरान हुंडई मोटर इंडिया के शेयर फोकस में बने हुए हैं। ऑटो सेक्टर की जानी-मानी कंपनी हुंडई मोटर के लिए त्योहारों का सीजन काफी अच्छा दिखाई दे रहा है।
आज कंपनी के शेयरों की ऐसी है चाल
आज कारोबारी शेसन में हुंडई मोटर के शेयर 2.43% तक की तेजी के साथ 2785 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले ट्रेडिंग सत्र पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 2719 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 2889 रुपए सितंबर 2025 में टच किया था। वहीं, कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 1542 रुपए अप्रैल 2025 में टच किया था। कंपनी की मार्केट कैप 2,26,313.01 करोड़ रुपए है।
भारत के ऑटो सेक्टर में त्योहारों का सीजन हमेशा से खास माना जाता है। इस बार भी नवरात्रि के पहले दिन कार कंपनियों को जोरदार रिस्पॉन्स मिला। इनमें सबसे बड़ा नाम हुंडई मोटर इंडिया का रहा, जिसने एक ही दिन में 11,000 डीलर बिलिंग कर नया रिकॉर्ड बना दिया। कंपनी के मुताबिक यह प्रदर्शन पिछले पांच सालों में सबसे बेहतरीन है।
फेस्टिव सीजन बना सेल्स बूस्टर
नवरात्रि और आने वाले त्योहारी दिनों में कार खरीदने की परंपरा भारत में काफी पुरानी है। ज्यादातर लोग शुभ अवसरों पर नई गाड़ी लेना पसंद करते हैं। इस वजह से हर साल अक्टूबर-नवंबर का महीना ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए सबसे अहम होता है। हुंडई का कहना है कि इस बार डिमांड काफी मजबूत दिख रही है और आने वाले हफ्तों में भी बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
11,000 डीलर बिलिंग से टूटा रिकॉर्ड
कंपनी ने जानकारी दी कि नवरात्रि के पहले दिन की गई 11 हजार डीलर बिलिंग पिछले पांच सालों का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इसका सीधा मतलब है कि ग्राहकों ने हुंडई की नई और मौजूदा कारों को जबरदस्त तरीके से अपनाया है। यह उपलब्धि कंपनी के लिए फेस्टिव सीजन की अच्छी शुरुआत मानी जा रही है।
सेल्स हेड तपन कुमार घोष का इस्तीफा
जहां एक तरफ कंपनी को इतनी बड़ी सफलता मिली, वहीं दूसरी तरफ संगठन के भीतर एक बड़ा बदलाव भी सामने आया। हुंडई मोटर इंडिया के नेशनल सेल्स हेड तपन कुमार घोष ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनका इस्तीफा 3 अक्टूबर से प्रभावी होगा।
कंपनी की ओर से रिएक्शन
कंपनी ने आधिकारिक बयान में कहा कि तपन कुमार घोष ने संगठन को मजबूत बनाने और सेल्स नेटवर्क को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कंपनी ने कई बड़े माइलस्टोन हासिल किए। अब कंपनी नए नेतृत्व की तलाश में है, ताकि फेस्टिव सीजन में तेजी से बढ़ रही डिमांड का पूरा फायदा उठाया जा सके।
दिवाली तक और तेजी की उम्मीद
हुंडई को भरोसा है कि दिवाली और अन्य त्योहारों तक सेल्स के आंकड़े और ऊंचाई छुएंगे। कंपनी का मानना है कि ग्राहक न सिर्फ एंट्री-लेवल मॉडल बल्कि एसयूवी और प्रीमियम सेगमेंट की गाड़ियों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications