नयी दिल्ली। फेस्टिव सीजन में कार खरीदना सबसे अच्छा समय होता है। असल में इस दौरान कार कंपनियां तो आपको डिस्काउंट ऑफर देती ही हैं, साथ ही बैंकों की तरफ से आपको ऑटो लोन पर अच्छी डील मिल सकती है। इस समय कारों का बाजार काफी गर्म है। कंपनियां लॉकडाउन की मार से उबर रही हैं और अच्छे डिस्काउंट पर नई कारें पेश कर रही हैं। अगर आपका इरादा भारत की नंबर 2 कार कंपनी यानी हुंडई का कोई मॉडल खरीदने का है तो सबसे पहले इस कंपनी की प्राइस लिस्ट चेक कर लीजिए। हम यहां आपको हुंडई की सभी कारों का दाम बताएंगे।
हुंडई की कारों की नई प्राइस लिस्ट :
हुंडई की 4 सबसे सस्ती कारें :
- हुंडई सैंट्रो : शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 निओस : शुरुआती कीमत 5.06 लाख रुपये
- हुंडई एक्सेंट : शुरुआती कीमत 5.81 लाख रुपये
- हुंडई ग्रैंड आई10 : शुरुआती कीमत 5.89 लाख रुपये
हुंडई की वे कारें जिनका शुरुआती प्राइस 8 लाख रु से कम है :
- हुंडई एलीट आई20 : शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये
- हुंडई वैन्यू : शुरुआती कीमत 6.7 लाख रुपये
- हुंडई आई20 एक्टिव : शुरुआती कीमत 7.74 लाख रुपये
हुंडई की 10 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- हुंडई वरना : शुरुआती कीमत 9.3 लाख रुपये
- हुंडई क्रेटा : शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये
हुंडई की 17 लाख रु या इससे ज्यादा कीमत वाली कारें :
- हुंडई एलांट्रा : शुरुआती कीमत 17.6 लाख रुपये
- हुंडई टक्सन : शुरुआती कीमत 22.3 लाख रुपये
- हुंडई कोना इलेक्ट्रिक : शुरुआती कीमत 23.75 लाख रुपये
हुंडई की आने वाली कारें और उनका संभावित दाम :
- हुंडई एलीट आई20 2020 : संभावित कीमत 5.6 लाख रुपये
- हुंडई आइकोनिक : संभावित कीमत 20 लाख रुपये
- हुंडई सोनाटा : संभावित कीमत 20.77 लाख रुपये
- हुंडई पैलिसेड : संभावित कीमत 40 लाख रुपये। हुंडई की एलांट्रा 2021 भी आएगी, जिसकी संभावित कीमत 15 लाख रुपये है।
सितंबर में दूसरे नंबर पर रही
सितंबर में दस सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से 3 हुंडई की रहीं। मारुति की कारों ने लिस्ट में बाकी 7 पायदानों पर कब्जा जमाया। 12,325 यूनिट्स के साथ हुंडई क्रेटा छठे नंबर और 10,373 यूनिट्स के साथ हुंडई ग्रैंड आई10 नियोस 8वें नंबर पर रही। जबकि 9,852 यूनिट्स के साथ हुंडई एलीट आई20 10वें पायदान पर रही। इस लिस्ट में पहला नंबर मारुति स्विफ्ट का रहा, जिसकी 22,643 यूनिट्स बिकीं।
हुंडई की कुल सितंबर बिक्री
सितंबर में हुंडई की सेल्स में हल्की बढ़ोतरी हुई। हुंडई की कारों की सेल्स 3.8 फीसदी बढ़ कर 59,913 यूनिट्स रही। हुंडई की घरेलू सेल्स 23.6 फीसदी बढ़ कर 50,313 यूनिट्स रही, जबकि निर्यात 43.5 फीसदी गिर कर 9600 यूनिट्स रह गया। सितंबर में कारों की बिक्री के मामले में मारुति हुंडई और महिंद्रा से आगे रही।
हुंडई का भारत में इतिहास
हुंडई मोटर कंपनी एक दक्षिण कोरियाई बहुराष्ट्रीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी है जिसका मुख्यालय सियोल में है। हुंडई मोटर कंपनी की स्थापना 1967 में हुई थी। हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड वर्तमान में भारत में दूसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है। यह भारत को छोटी कारों के लिए ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का आधार बना रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications