बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा मिलने जा रहा है। बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के लाखों बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है।
नई दिल्ली: बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले तोहफा मिलने जा रहा है। बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के लाखों बैंक कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात मिली है। बैंक कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसद का इजाफा होगा।

बैंक कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नवंबर से ही मिलना शुरू हो जाएगा। अर्थात बैंक कर्मचारियों को नवंबर महीने का वेतन इजाफे के साथ प्राप्त होगा। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) ने बताया कि कर्मचारी यूनियनों और अधिकारी संघों के साथ 11वीं द्विपक्षीय वेतन वृद्धि वार्ता सहमति से सम्पन्न हो गई है।
8.5 लाख बैंक कर्मचारियों को मिला दिवाली तोहफा
इस सहमति के बाद 8.5 लाख बैंक कर्मचारियों, जिसमें ज्यादातर सरकारी बैंकों के कर्मचारी ही हैं, उनकी सैलरी बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। आईबीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील मेहता ने कहा, 'भारतीय बैंक संघ (कर्मचारी) यूनियनों और (अधिकारी) संघों के साथ 11वीं द्विपक्षीय वेतनवृद्धि वार्ता सहमति के साथ सम्पन्न होने घोषणा करता है। यह 1 नवंबर 2017 से प्रभावी माना गया है। समझौते में वेतन में 15 फीसद के इजाफे का प्रावधान है।' यह समझौता सरकारी क्षेत्र के बैंकों, कुछ पुरानी पीढ़ी के निजी बैंकों और कुछ विदेशी बैंकों पर लागू होगा।
लंबी बातचीत के बाद मिली सहमति
पांच कर्मचारी संगठनों व बैंक अधिकारियों के चार संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले यूएफबीयू (यूएफबीयू) और आइबीए ने तीन वर्षों की बातचीत के बाद इस साल 22 जुलाई को सालाना 15 फीसद वेतन वृद्धि का समझौता किया था। लगभग 37 सरकारी, निजी और अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने कर्मचारियों के वेतन में इजाफे पर बातचीत के लिए आइबीए को अधिकृत किया था। वेतन में इस बढ़ोत्तरी से बैंकों पर सालाना 7,898 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
सरकारी बैंक के करीब 3.79 लाख अधिकारियों, 5 लाख कर्मचारियों, कुछ पुराने निजी बैंकों और विदेशी बैंकों के कर्मचारियों को भी इस वेतन बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। इस वेतन बढ़ोतरी का फायदा 29 बैंकों के कर्मचारियों को होगा, जिसमें 12 सरकारी बैंक, 10 निजी बैंक और 7 विदेशी बैंक्स हैं। चारों यूनियन की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि पहली बार यूनिफॉर्म बेसिक, महंगाई भत्ता, एचआरए, स्पेशल अलाउंस और ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलेगा। एचआरए रेट 10.5 परसेंट होगा जो कि पूरे देश के लिए है। इस वेतन बढ़ोतरी से बैंकों पर सालाना 7,898 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications