ICICI Bank UPI Payment: विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए ट्रांसजेक्शन को आसान बनाने के लिए अब आईसीआईसीआई बैंक ने एक खास सुविधा की शुरुआत की है।
विदेशों में जा रहे भारतीयों को आसानी से लेनदेन सेवा उपलब्ध करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने यह कदम आगे बढ़ाया है।

आईसीआईसीआई बैंक के एनआरआई कस्टमर अब अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके भारत में यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे।
आसानी से भर पाएंगे बिल
आपको बता दें कि एनआरआई कस्टमर अब आसानी से बिजली और पानी जैसे यूटिलिटी बिल भर पाएंगे।
इसके लिए वह आईसीआईसीआई बैंक के एनआरई और एनआरओ अकाउंट में रजिस्टर इंटरनेशनल बैंक नंबर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
मर्चेंट एवं ईकॉमर्स ट्रांजेक्शन भी कर पाएंगे
बैंक ने यह सर्विस अपने मोबाइल बैंकिंग एप आईमोबाइल पे के जरिए शुरू की है। अभी तक एनआरआई को भारतीय मोबाइल नंबर यूपीआई पेमेंट्स के लिए रजिस्टर कराना होता था।
इसके अलावा मर्चेंट एवं ईकॉमर्स ट्रांजेक्शन भी किए जा सकेंगे। इतना ही नहीं विदेशों में रहने वाले भारतीय चाहे तो भारत में भी इस सुविधा के माध्यम से पैसे भेज सकेंगे।
इन देशों में भी प्रदान की जाएगी यब सर्विस
बैंक यह सेवा 10 देशों में प्रदान करेगा और इनमें अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, कनाडा, हॉन्गकॉन्ग, ओमान, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कतर और सऊदी अरब शामिल हैं।
आपको बता दें कि अब बैंक के एनआरआई कस्टमर किसी भी भारतीय क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई आईडी, मोबाइल नंबर यह बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकेंगे।
अब इन 10 देशों में रह रहे भारतीय लोगों को अपने अकाउंट में भारतीय मोबाइल नंबर रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं होगी।
आईसीआईसीआई बैंक के डिजिटल चैनल और पार्टनरशिप हेड सिद्धार्थ मिश्रा ने इस सुविधा के बारे में जानकारी जारी की है।
आपको बता दें कि इस सर्विस से पहले यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के एनआरआई ग्राहकों को भारत का मोबाइल नंबर लिंक कराना होता था लेकिन अब यह सुविधा लेनदेन को सरल और आसान बन जाएगी।
सिद्धार्थ मिश्रा के अनुसार, यह लॉन्च हमारे NRI कस्टमर्स को एक सुरक्षित, संरक्षित और परेशानी मुक्त पेमेंट अनुभव के लिए अभिनव समाधान प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और हम अपने NRI कस्टमर्स से पॉजिटिव रीएक्शन देख रहे हैं जिन्होंने इस सुविधा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इस पहल के साथ, हम वैश्विक स्तर पर डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को मजबूत करने और बदलने में NPCI के UPI इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ उठाने का इरादा रखते हैं।
ऐसे करें इस सुविधा को एक्टिव
सबसे पहले iMobile Pay ऐप में लॉग इन करें और फिर 'UPI पेमेंट्स' पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर सत्यापित करें।
फिर आपको मैनेज पर क्लिक करना होगा। इसके बाद My प्रोफाइल पर जाएं और एक नई UPI आईडी बनाएं इसके लिए आपको अलग-अलग ऑप्शन भी दिए गए होंगे। फिर अकाउंट नंबर चुनें और सबमिट पर क्लिक करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications