नयी दिल्ली। दो भारतीय प्राइवेट बैंक श्रीलंका में अपना कारोबार बंद करने जा रहे हैं। बता दें कि देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक औक एक्सिस बैंक को सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका ने वहां अपना-अपना कारोबार बंद करने की इजाजत दे दी है। इससे ये दोनों बैंक आइलैंड देश में अपना कारोबार समेट लेंगे। दोनों बैंकों के अपना कारोबार समेटने के बाद इन्हें जारी किये लाइसेंस रद्द कर दिये जायेंगे। अब इन दोनों बैंकों को श्रीलंका में कोई भी बैंकिंग गतिविधि करने की इजाजत नहीं होगी, जिनमें पैसा जमा करना भी शामिल है। इन दोनों की श्रीलंका में शाखाएँ बंद हो जायेंगी। दोनों बैंकों ने वहां अपना कारोबार बंद करने के लिए आवेदन किया था।

2011 में एक्सिस बैंक पहुँचा था श्रीलंका
जानकारी के लिए बता दें कि सेंट्रल बैंक ऑफ श्रीलंका से लाइसेंस लेकर एक्सिस बैंक ने कोलम्बो में अपनी ब्रांच खोली थी। एक्सिस बैंक की शुरुआत दिसंबर 1993 में यूटीआई बैंक के नाम से हुई थी। यूटीआई बैंक ने 1993 में अपना कारोबार तब शुरू किया था, जब भारत सरकार ने प्राइवेट बैंक स्थापित करने की अनुमति दे दी थी। 2003 में यूटीआई बैंक ट्रेवल करेंसी कार्ड जारी करने वाला पहला बैंक बना था। वहीं 2005 में यह लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ। इसके बाद 30 जुलाई 2007 से यूटीआई बैंक ने अपना नाम बदल कर एक्सिस बैंक कर लिया।
1994 में हुआ था आईसीआईसीआई बैंक स्थापित
आईसीआईसीआई बैंक की स्थापना 1994 में की गयी थी। ये भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है। इसकी यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में बैंक की सहायक कंपनियां हैं, जबकि अमेरिका, सिंगापुर, बहरीन, हांगकांग, कतर, ओमान, दुबई अंतर्राष्ट्रीय फाइनेंस सेंटर, चीन और दक्षिण अफ्रीका में ब्रांच हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के संयुक्त अरब अमीरात, बांग्लादेश, मलेशिया और इंडोनेशिया में प्रतिनिधि कार्यालय हैं।
यह भी पढ़ें - अनिल अंबानी से डरी LIC, हजारों करोड़ की बढ़ाई प्रोविजनिंग
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications