नई दिल्ली, जुलाई 6। अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। प्राइवेट सेक्टर का प्रमुख बैंक आईसीआईसीआई बैंक अगले महीने से अपने घरेलू बचत खाताधारकों के लिए कैश लेनदेन की लिमिट, एटीएम इंटरचेंज और चेकबुक चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। इसका बैंक के ग्राहकों पर सीधा असर पड़ेगा। बैंक की वेबसाइट के अनुसार ये बदलाव 1 अगस्त 2021 से प्रभावी होंगे। यहां हम आपको इन सभी नियमों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
जानिए चेकबुक का नया नियम
एक साल में आपको 25 चेक के लिए शून्य चार्ज लिया जाएगा। इसके बाद 10 पेजों की हर चेकबुक के लिए अतिरिक्त 20 रुपये का चार्ज लगेगा। मौजूदा चार्ज भी इतना ही है। मगर फिलहाल बैंक की तरफ से सिर्फ साल में 20 चेक फ्री दिए जाते हैं। यानी ये बदलाव ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा।
एटीएम लेन-देन
ग्राहकों को एक महीने में छह मेट्रो शहरों यानी मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में नॉन-आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से तीन बार मुफ्त में पैसा निकालने की सुविधा मिलेगी। अन्य सभी जगहों पर ऐसे पहले पांच लेनदेन फ्री होंगे। इन लेनदेन में बैंक की वेबसाइट के अनुसार वित्तीय और गैर-वित्तीय लेनदेन दोनों शामिल हैं। इस लिमिट के बाद बैंक आपसे हर वित्तीय लेनदेन पर 20 रुपये चार्ज करेगा। वहीं प्रति गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 8.50 रुपये शुल्क होगा। ये शुल्क सिल्वर, गोल्ड, मैग्नम, टाइटेनियम और वेल्थ कार्डधारकों के लिए लागू होंगे।
होम ब्रांच में कैश लेन-देन
बैंक ने हर महीने शाखाओं में चार मुफ्त लेनदेन की अनुमति दी है। फ्री लिमिट से ऊपर ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन के लिए 150 रुपये चुकाने होंगे। इन नकद लेनदेन में आईसीआईसीआई बैंक शाखाओं में जमा और निकासी दोनों शामिल होंगी।
कैश ट्रांजेक्शन लिमिट
आईसीआईसीआई बैंक ने हर महीने नकद लेनदेन के लिए एक वैल्यू तय की है। होम ब्रांच के लिए (जहां खाता खोला या पोर्ट किया गया है) हर महीने मुफ्त नकद लेनदेन के लिए 1 लाख रुपये की लिमिट तय की गई है। निश्चित राशि से अधिक जमा करने या निकालने के लिए आईसीआईसीआई बैंक खाताधारकों को प्रति 1,000 रुपये पर 5 रुपये का चार्ज देना होगा, जो न्यूनतम 150 रुपये होगी। नॉन-होम ब्रांच के लिए एक दिन में 25000 रु तक की कैश लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। इससे ऊपर, ऋणदाता प्रति 1,000 रुपये पर 5 रुपये का शुल्क लेगा, जो न्यूनतम 150 रुपये होगा। वहीं थर्ट पार्टी लेनदेन के लिए प्रति दिन की लिमिट 25,000 रुपये है। 25,000 रुपये की लिमिट से अधिक नकद लेनदेन की अनुमति नहीं होगी।
रेगुलर प्लस सैलेरी अकाउंटहोल्डर
आईसीआईसीआई बैंक के रेगुलर प्लस सैलेरी अकाउंटहोल्डर के लिए एक महीने में पहले चार लेनदेन मुफ्त होंगे। बैंक के अनुसार इसके बाद 5 रुपये प्रति हजार रुपये का चार्ज लगेगा, जो न्यूनतम 150 रुपये होगा। कैश रिसाइकलर मशीन पर एक कैलेंडर माह की पहली कैश डिपॉजिट के लिए कोई शुल्क नहीं होगा। बैंक फ्री लिमिट के बाद 5 रुपये प्रति हजार रुपये चार्ज करेगा। मगर फिलहाल जुलाई के लिए बैंक के पहले वाले नियम लागू रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications