ICICI Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ने अपने एफडी ब्याज दर में बढ़ोतरी की है. आईसीआईसीआई बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 0.05 % की बढ़ोतरी की है. अब एफडी पर 7.25% तक का ब्याज मिलेगा. यह ब्याज पहले 7.20% था. इसमें निवेश की अवधि 15 महीने से 2 साल तक की है. जो बैंक का हाईएस्ट ब्याज है.

बैंक द्वारा ऑफर किया गया सबसे कम ब्याज
अगर कोई व्यक्ति आईसीआईसीआई बैंक एफडी में 7 से 29 दिनों के लिए निवेश करता है, तो उसे बैंक द्वारा 3% तक का ब्याज ऑफर किया जाता है. वहीं 30-45 दिनों के लिए निवेश करने पर 3.5 % और 40 से 60 दिन निवेश करने पर 4.25 % तक का ब्याज दिया जाता है.
इसके अलावा 61 से 90 दिन तक एफडी में पैसा निवेश करने पर 4.50% तक ब्याज और 91 से 184 निवेश करने पर 4.75 तक ब्याज मिलता है. वहीं 15 महीने से कम अवधि के लिए निवेश करने पर 6.7 % तक का सलाना ब्याज मिलता है.
कब मिलेगा 7.25% तक का ब्याज
आईसीआईसीआई द्वारा बढ़ाए गए ब्याज दर आज से ही लागू हो जाएंगे. अगर आप आईसीआईसीआई एफडी में 15 महीनों से लेकर 2 साल तक 3 करोड़ रुपये से कम निवेश करते हैं. तो आपको बैंक द्वारा ऑफर किए जाने वाला सबसे अधिक ब्याज 7.25% तक मिलता है. इसके अलावा 2 साल से 6 साल तक निवेश करने पर 7% और 5 साल से 10 साल तक निवेश करने पर 6.9% तक का ब्याज मिलता है.
सीनियर सीटीजन को मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार आईसीआईसीआई एफडी में 3 करोड़ रुपये से कम निवेश करने पर सीनियर सिटीजन को 7.80% तक ब्याज दिया जाता है. क्योंकि यह नियम है की सीनियर सीटीजन को सामान्य ब्याज से 0.5% अधिक ब्याज दिया जाए.
एफडी क्या होता है?
बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल द्वारा एफडी की सेवा अपने ग्राहकों को दी जाती है. एफडी को Fixed Deposit भी कहा जाता है. एफडी में मिलने वाला ब्याज सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज के मुकाबले अधिक होता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications