नयी दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने एक नई सुविधा शुरू की है जिससे ग्राहकों को 1 करोड़ रुपये तक का एजुकेशन लोन मिल जाएगा। नई फैसिलिटी के तहत बैंक के ग्राहकों को एजुकेशन लोन के लिए तत्काल स्वीकृति पत्र मिलेगा। इससे आईसीआईसीआई बैंक के लाखों प्री-अप्रूव्ड ग्राहकों को बेनेफिट मिलेगा जो अपनी एफडी पर पूरी तरह से डिजिटल प्रोसेस के जरिए आसानी से एजुकेशन लोन ले सकेंगे। आईसीआईसीआई बैंक की नई फैसिलिटी का नाम इंस्टा एजुकेशन लोन है, जिसके जरिए आपको दुनिया भर के मान्यता प्राप्त कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए अपने या अपने बच्चों, भाई-बहनों और नाती-पोतों के लिए एजुकेशन लोन मिल सकता है। आप एडमिशन की पुष्टि के लिए शैक्षिक संस्थान को बैंक की तरफ से दिया गया मंजूरी पत्र पेश कर सकते हैं।
चुटकियों में मिलेगा लोन
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि 'इंस्टा एजुकेशन लोन' फैसिलिटी से ग्राहकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब वे बैंक की इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके कुछ ही क्लिक में खुद स्वीकृति पत्र जनरेट कर सकते हैं। आमतौर पर किसी ग्राहक को एजुकेशन लोन का मंजूरी पत्र हासिल करने में कई दिन लग जाते हैं। इसके अलावा बैंक की नई सुविधा से आपको बैंक की शाखा भी नहीं जाना होगा और आप लंबी कागजी कार्यवाही से भी बचेंगे। बैंक का मानना है कि यह सुविधा निश्चित रूप से ग्राहकों को काफी सहूलियत देगी, क्योंकि वे अपनी एफडी / बचत को तोड़े बिना उच्च शिक्षा के लिए फाइनेंस का फायदा उठा सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक की नई सुविधा के फीचर्स :
- फ्लेक्सिबिलिटी : आप अपने बच्चों, भाई-बहनों, ग्रैंड-चिल्ड्रन या खुद के लिए एफडी राशि के 90 प्रतिशत तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- मिलेगा बड़ा लोन : अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में एडमिशन पाने के लिए लोन राशि 10 लाख रुपये से 1 करोड़ रुपये के बीच है। वहीं घरेलू संस्थानों में एडमिशन के लिए इच्छुक छात्र को 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा।
- आवेदन करना आसान : ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोन राशि और 10 साल तक के पुनर्भुगतान कार्यकाल का चुनाव कर सकते हैं।
- टैक्स बेनेफिट : आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80ई के अनुसार 8 वर्ष तक के इंस्टा एजुकेशन लोन राशि पर ब्याज भुगतान पर आपको वार्षिक टैक्सेबल इनकम में टैक्स बेनेफिट मिलेगा।
कैसे करें आवेदन :
- लॉग इन : ग्राहक बैंक के इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर लॉग-इन कर सकते हैं और पहले से स्वीकृत ऑफर को चेक कर सकते हैं
- लोन डिटेल दर्ज करें : आपको लोन राशि, पुनर्भुगतान की अवधि, कॉलेज / विश्वविद्यालय का नाम और शिक्षा की लागत जैस डिटेल दर्ज करने की आवश्यकता होगी। कैलकुलेटर स्वचालित रूप से आपके सामने ईएमआई की डिटेल पेश करेगा।
- छात्र की डिटेल दर्ज करें : आपको छात्र का नाम, जन्म तिथि और छात्र के साथ संबंध जैसी डिटेल देनी होगी। इसके अलावा आपको अंतिम ऑफर की जांच करने, नियमों और शर्तों से सहमत होने और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के माध्यम से प्रमाणीकरण करना होगा। इसके बाद प्रोसेसिंग चार्ज के भुगतान पर एक स्वीकृति पत्र फौरन जनरेट हो जाएगा।
- स्वीकृति पत्र प्राप्त करें : प्रोविजनल मंजूरी पत्र आपको पंजीकृत ईमेल आईडी पर निर्दिष्ट प्रबंधक की डिटेल के साथ भेजा जाएगा।
लोन आवंटन के लिए आपको अनुमोदन पत्र के ईमेल में बताए गए प्रबंधक से संपर्क करना जरूरी है। प्रवेश पत्र, वित्तीय दस्तावेज और हस्ताक्षर जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट हासिल करने के बाद बैंक शिक्षण संस्थान को लोन राशि देगा। दस्तावेज जमा करने के लिए ग्राहक नजदीकी शाखा में भी जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications