नयी दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ने ग्राहकों के लिए एक नयी फैसिलिटी शुरू की है। बैंक ने प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर पूरी तरह से डिजिटल मोड में पेमेंट करने की सुविधा शुरू की है। बैंक की इस नयी सुविधा का नाम है आईसीआईसीआई बैंक कार्डलेस ईएमआई। इससे बैंक के प्री-अप्रूव्ड लाखों ग्राहक अपने पसंदीदा गैजेट्स और घरेलू उपकरण खरीद सकेंगे। ये खरीदारी वे वॉलेट या कार्ड के बजाय मोबाइल फोन और पैन की मदद कर सकेंगे। ग्राहकों को रिटेल आउटलेट्स पर पीओएस मशीन पर केवल अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पैन और ओटीपी (मोबाइल नंबर पर मिलेगा) से हाई प्राइस की लेनदेन भी आसानी से करने की सुविधा मिलेगी और वो भी नो-कॉस्ट ईएमआई पर।
ऐसा करने वाला पहला बैंक
आईसीआईसीआई बैंक रिटेल स्टोर्स पर पूरी तरह से डिजिटल, कार्डलेस ईएमआई सुविधा पेश करने वाला पहला बैंक है। बैंक ने इस सुविधा के लिए पाइन लैब्स के साथ करार किया है। आप देश भर में जिन प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बैंक की नयी सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे उनमें क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, माय जियो स्टोर्स और संगीता मोबाइल्स शामिल हैं। इन स्टोरों पर ग्राहक कैरियर, डेयकिन, डेल, गोदरेज, हायर, एचपी, लेनोवो, माइक्रोसॉफ्ट, मोटोरोला, नोकिया, ओप्पो, पैनासोनिक, तोशिबा, वीवो, व्हर्लपूल और एमआई जैसे प्रमुख ब्रांडों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान खरीदने के लिए 'कार्डलेस ईएमआई' सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
किसे मिलेगी ये सुविधा
ये सुविधा जिन ग्राहकों को मिलेगी उन्हें पहले चेक करना होगा कि वे इसके पात्र हैं या नहीं। आईसीआईसीआई बैंक ग्राहक कार्डलेस ईएमआई के लिए अपनी पात्रता की जांच 5676766 पर CF लिख कर एसएमएस भेजकर या iMobile app पर ऑफ़र सेक्शन में जाकर चेक कर सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक कार्डलेस ईएमआई के बेनेफिट्स
- कार्ड का उपयोग किए बिना नो-कॉस्ट ईएमआई।
- कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं।
- ये प्रोसेस पूरी तरह से डिजिटल, कॉन्टैक्टलेस और सुरक्षित है।
- ग्राहकों को 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की शॉपिंग के लि प्री-अप्रूव्ड लिमिट मिलेगी। आप अपनी सुविधा के हिसाब से तीन से 15 महीने तक की अवधि चुन सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक कार्डलेस ईएमआई सुविधा का लाभ उठाने के लिए स्टेप्स :
- स्टोर पर प्रोडक्ट चुनें
- स्टोर पर मौजूद प्रतिनिधि को कार्डलेस ईएमआई का लाभ उठाने के बारे में बताएं
- पीओएस टर्मिनल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर> पैन दर्ज करें> ओटीपी प्राप्त करें> पीओएस टर्मिनल पर ओटीपी दर्ज करें
- इसके बाद लेनदेन तुरंत स्वीकृत हो जाएगी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications