कार खरीदने का मन बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ लें।
नई दिल्ली: कार खरीदने का मन बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ लें। प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने आज ऑटोमोबाइल लीजिंग और मोबिलिटी सॉल्यूशन कम्पनी ट्रांसलीज के सहयोग से एक नई और अनूठी मासिक किस्त योजना (ईएमआई) लॉन्च करने का ऐलान किया। जिसके जरिए ग्राहक कम लागत और ज्यादा सुविधा के साथ नई कार अपने घर ले जा सकते हैं। इसे 'स्मार्ट ईएमआई' नाम दिया गया है। बता दें इसके जरिए फाइनेंस वाली अवधि में वाहन के बीमा और मेंटेनेंस की जरूरतों का ध्यान भी रखा जाता है।

ग्राहकों को होगा ये फायदा
जानकारी दें कि स्मार्ट ईएमआई की राशि कार की सामान्य ईएमआई से काफी कम पड़ती है, क्योंकि कार की अनुमानित रीसेल कीमत पहले ही काट ली जाती है। इसके साथ ही ग्राहक को यह सुविधा मिलती है कि वह चाहे तो फाइनेंस अवधि पूरी होने पर तय की गई रीसेल कीमत चुका कर गाड़ी अपने साथ रख सकता है और चाहे तो कार वापस लीजिंग कम्पनी को दे सकता है। इस तरह कार लौटाने पर ग्राहक को विशेष बोनस भी दिया जाता है।
लोन के मुकाबले कम पड़ती है ईएमआई
- बता दें सरल और सस्ती योजना उन कॉर्पोरेट और व्यक्तिगत ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है जो कुछ ही वर्ष में अपनी कार अपग्रेड करना चाहते हैं।
- इस अनूठी योजना में ईएमआई सामान्य कार लोन के मुकाबले कम पड़ती है।
- इसके साथ ही अनजाने खर्च और रीसेल वेल्यू की परेशानी से भी बचा जा सकता है।
- फिलहाल यह योजना कॉर्पोरेट और वेतनभोगियों के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही खुद का काम करने वाले लोगों के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मुम्बई और दिल्ली-एनसीआर के ग्राहक लगभग सभी बड़ी कम्पनियों की कार ले सकते हैं।
- जल्द ही यह योजना पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी शुरू हो जाएगी।
स्मार्ट ईएमआई के फायदा
- https://www.icicibank.com/Personal-Banking/loans/car-loan/cl-smart-emi.page?#toptitle पर जाएं और अपनी पसंद की कार चुनें।
- पसंद की गई कार के लिए दिए गए स्मार्ट ईएमआई के विभिन्न विकल्पों को देखें और अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा दिए जा रहे कार लोन से इसकी तुलना करें।
- बता दें इसे 36 माह या 60 माह की अवधि चुनें और स्मार्ट ईएमआई के कस्टमर केयर नम्बर +91 8130680080 पर फोन कर कार बुक कराएं।
- स्मार्ट ईएमआई से कार लेने के बाद ऑनलाइन पोर्टल पर अपना एक्सेस लें। यहां पर आपके कार के दस्तावेज, बीमा, मेंटेनेंस और एक्सीडेंट मैनेजमेंट, रेफरल और प्वाइंटस प्रोग्राम को क्लाउड पर रखने और मैनेज करने की सुविधा मिलेगी।
एसबीआई इन 8 खातों पर नहीं लेता मिनिमम बैलेंस का चार्ज ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications