नयी दिल्ली। देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को ऑनलाइन प्रॉपर्टी एग्जीबिशन 'होम उत्सव' शुरू किया है। यह एग्जीबिशन देश के प्रमुख शहरों के प्रतिष्ठित डेवलपर्स के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को डिजिटल रूप से दिखाएगा। इस एग्जीबिशन के माध्यम से प्रॉपर्टी खरीदने वाले ग्राहकों को कम होम लोन ब्याज दर, प्रोसेसिंग फी चार्जेस में रियायत और डिजिटल मार्ग के माध्यम से लोन की मंजूरी सहित कई अन्य बेनेफिट दिए जाएंगे। यानी आप आईसीआईसीआई बैंक के इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के देश के प्रमुख शहरों में उपलब्ध प्रॉपर्टी को देख सकते हैं और खरीदने पर इन बेनेफिट्स का फायदा ले सकते हैं। होम उत्सव पर और भी फायदे हैं आइए जानते हैं उनके बारे में।
घर बैठे ऑनलाइन सुविधा
आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ ये मिल रहा है क्योंकि उन्हें बैंक के इंस्टा और प्री-अप्रूव्ड उत्पादों का लाभ भी मिलेगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए आप अपने घर और ऑफिस में आराम से बैठे हुए यहां लिस्टेड प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स को ऑनलाइन देख सकते हैं। 60 से अधिक प्रॉपर्टी डेवलपर्स की 100 से अधिक परियोजनाओं को प्रदर्शित करते हुए मुंबई-पुणे क्षेत्र के लिए 'होम उत्सव' प्रदर्शनी शुरू की गई है। आप विभिन्न परियोजनाओं को ब्राउज़ करने के लिए www.homeutsavicici.com साइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा बैंक कुछ अन्य बड़े शहरों जैसे कि बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में 'होम उत्सव' का आयोजन करेगा।
प्रोजेट्क्स की पूरी रेंज
आईसीआईसीआई बैंक के सिक्योरिटी एसेट्स प्रमुख रवि नारायणन ने इस लॉन्च पर कहा कि हम देश के विभिन्न बड़े शहरों के प्रमुख डेवलपर्स द्वारा क्वालिटी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन करने के लिए 'होम उत्सव' शुरू करने से खुश हैं। इस एग्जीबिशन पर प्रॉपर्टी प्रोजेक्ट्स की एक विस्तृत रेंज और आकर्षक बेनेफिट मिलेंगे, जिनमें ब्याज दर, स्पेशल प्रोसेसिंग फीस और होम लोन की डिजिटल मंजूरी शामिल हैं।
अन्य बैंक ग्राहकों को भी मिलेगा लाभ
नारायणन के अनुसार हमारा मानना है कि अपने सपनों का घर खरीदने के लिए होम लोन की कम ब्याज दरों और महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों में संपत्ति रजिस्ट्रेशन पर स्टांप ड्यूटी को विचार में रखते हुए यह सभी के लिए एक अच्छा अवसर है भले ही वे बैंक के ग्राहक हों या न हों। हमें उम्मीद है कि इस कोशिश से ग्राहकों को बिना परेशानी मुक्त और सुविधाजनक तरीके से अपनी सपनों की प्रॉपर्टी हासिल करने में मदद मिलेगी।
क्या हैं होम उत्सव के बड़े फायदे
होम उत्सव के बड़े फायदों में देश भर के प्रमुख शहरों में अग्रणी डेवलपर्स की तरफ से पेश की जाने वाली ढेर सारे प्रोजेक्ट्स, कम ब्याज दर, स्पेशल प्रोसेसिंग फीस, डिजिटल रूप से लोन की मंजूरी, डेवलपर्स की तरफ से दिए जा रहे विशेष डायरेक्ट डिस्काउंट और आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए इंस्टा और प्री-अप्रूव्ड लोन प्रोडक्ट्स शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications