ICICI Bank Q1 Results: प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की कंपनी ICICI बैंक ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल से जून तिमाही के दौरान 11,059.1 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 9,648.2 करोड़ रुपए था. सालाना आधार पर मुनाफे में 14.6% का इजाफा हुआ है. अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते शेयर सोमवार को फोकस में रहेगा.
Q1 में अनुमान से बेहतर नतीजे
एक्सचेंज फाइलिंग में ICICI बैंक ने बताया कि नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII सालाना आधार पर 7.3% बढ़कर 19,552.9 करोड़ रुपए रहा. सालभर पहले की समान तिमाही में NII का आंकड़ा 18,226.5 करोड़ रुपए रहा था. तिमाही के दौरान बुरे फंसे लोन भी कम हुए हैं. GNPA तिमाही आधार पर घटकर 2.15% पर आ गई.

Q1 में ICICI बैंक का प्रदर्शन
नेट NPA भी जून तिमाही में घटकर 0.42% पर आ गया है, जोकि पिछली तिमाही में 0.43% थी. ICICI बैंक ने बताया कि Q1 में प्रोविजनिंग सालाना आधार पर 3.1% बढ़कर 1,332.2 करोड़ रुपए रही. जबकि तिमाही आधार पर प्रोविजन 85.4% बढ़ा है. बैंक का स्लीपेजेज भी बढ़कर 5,916 करोड़ रुपए हो गई है. ये पिछले साल के समान तिमाही में 5,139 करोड़ रुपए के मुकाबले 15.1% बढ़ा है.
शेयर पर सोमवार को रहेगी नजर
नतीजों से पहले ICICI बैंक का शेयर शुक्रवार को करीब एक फीसदी की मजबूती के साथ 1207.70 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. शेयर 1 साल में 21.19% का पॉजिटिव रिटर्न दे चुका है. 5 साल में शेयर 190.66% का रिटर्न दिया है. शेयर का 52-वीक हाई 1,257.65 रुपए है, जबकि साल का सबसे निचला स्तर 898.85 रुपए है.
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications