ICICI Bank Revised FD Rates: ICICI Bank ने अपने ग्राहकों को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। इस बैंक ने FD की ब्याज दरों को सितंबर में रिवाइज कर दिया है। ICICI बैंक की नई दरें आज 2 सितंबर 2024 से लागू हो गई है। अगर आप इस बैंक की एफडी में निवेश करते हैं तो आपको कितना ब्याज मिलेगा और सीनियर सिटीजन को एफडी पर निवेश करने पर कितना इंरेस्ट रेट ऑफर किया जाएगा। आइए इसके बारे में आपको फटाफट जानकारी देते हैं।

3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर मिलेगा इतना ब्याज (ICICI Bank Revised Fixed Deposit Rates)
ये बैंक 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 7 से 29 दिनों के लिए आम जनता 3 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 7 से 29 दिनों के लिए 3.50 प्रतिशत का ब्याज ऑफर कर रहा है।
वहीं, 30 दिन से 45 दिन के लिए 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर आम जनता के लिए 3.50 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 4.00 प्रतिशत का ये बैंक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 46 दिन से 60 दिन के लिए आम जनता को 4.25 प्रतिशत का ब्याज और सीनियर सिटीजन के लिए 4.75 प्रतिशत का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
60 दिनों से ज्यादा दिनों की एफडी पर ब्याज दरें (ICICI Bank Latest Fixed Deposit Rates)
61 दिन से 90 दिन के लिए आम जनता के लिए 4.50 प्रतिशत ब्याज दर और सीनियर सिटीजन के लिए 5.00 प्रतिशत दर बैंक ने निर्धारित की है। इसके अलावा 91 दिन से 184 दिनों के लिए अगर आप इस एफडी में निवेश आम जनता के लिए 4.75 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 5.25 प्रतिशत का ब्याज तय किया है। इसके अलावा 3 करोड़ रुपये तक की एफडी अगर 185 दिन से 270 दिनों के लिए है तो आम जनता को 5.75 प्रतिशत का ब्याज ये बैंक ऑफर कर रहा है।
वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए 6.25 प्रतिशत और 271 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर आम जनता के लिए 6 प्रतिशत का ब्याज और सीनियर सिटीजन के लिए 6.50 प्रतिशत है।
एक साल से 15 महीने से कम एफडी पर 6.70 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.20 प्रतिशत का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं, 15 महीने से 18 महीने से कम पर आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.80 प्रतिशत का ब्याज ये बैंक ऑफर कर रहा है।
इसके अलावा 18 महीने से 2 साल से कम पर अगर आप 3 करोड़ रुपये तक की एफडी कर रहे हैं तो आम जनता को 7.25 प्रतिशत ब्याज और सीनियर सिटीजन के लिए 7.75 प्रतिशत को ऑफर किया जा रहा है।
वहीं, 2 साल 1 दिन से 5 साल के लिए आम जनता के लिए 7 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है।
5 साल 1 दिन से 10 साल के लिए आम जनता के लिए बैंक 6.90 प्रतिशत ब्याज ऑफर कर रहा है। सीनियर सिटीजन के लिए 7.40 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 5 साल टैक्स सेविंग एफडी पर 7 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन के लिए 7.50 प्रतिशत का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications