देश के प्रमुख प्राइवेट बैंकों में से एक ICICI Bank अपने ग्राहकों के लिए 1 जुलाई 2025 से कुछ बड़े बदलाव लागू करने जा रहा है। बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक अब कई सेवाओं पर सर्विस चार्ज में बदलाव होगा। इनमें ATM से पैसे निकालने, डेबिट कार्ड फीस, डिमांड ड्राफ्ट और IMPS ट्रांजेक्शन शामिल हैं। अगर आपका खाता इस बैंक में है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

ATM इस्तेमाल पर बदले नियम
अब ICICI Bank के ग्राहक हर महीने केवल सीमित संख्या में मुफ्त ATM ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। मेट्रो शहरों में रहने वालों को दूसरे बैंकों के ATM से 3 बार और नॉन-मेट्रो इलाकों के ग्राहकों को 5 बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।
सीमा पार करने पर यह चार्ज लागू होगा:
फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर: ₹23
नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर: ₹8.50
ICICI Bank के खुद के ATM पर महीने में 5 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे उसके बाद केवल फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर चार्ज लिया जाएगा। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन जैसे बैलेंस चेक आदि अब भी फ्री रहेंगे।
विदेश में ATM इस्तेमाल करने पर लगेगा भारी चार्ज
अगर आप विदेश यात्रा पर हैं और ICICI बैंक के डेबिट कार्ड से बाहर किसी ATM से पैसे निकालते हैं, तो अब हर ट्रांजेक्शन पर ₹125 का शुल्क देना होगा। साथ ही, मुद्रा परिवर्तन (Currency Conversion) चार्ज 3.5%, गैर-फाइनेंशियल लेन-देन पर चार्ज 25 रुपए हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को इन सेवाओं पर छूट दी गई है।
डेबिट कार्ड फीस में बदलाव
ICICI बैंक के डेबिट कार्ड धारकों को अब हर साल 300 रुपए की मेंटेनेंस फीस देनी होगी। हालांकि, जो ग्राहक ग्रामीण इलाकों से हैं, उनके लिए यह राशि 150 रुपए प्रति वर्ष रखी गई है। नया कार्ड इश्यू कराने पर 300 रुपए ज्यादा देने होंगे। डिमांड ड्राफ्ट बनाने पर लगेगा चार्ज अब अगर कोई ग्राहक नकद, चेक या ट्रांसफर मोड से डिमांड ड्राफ्ट बनवाता है, तो उसे हर 1,000 रुपए पर 2 रुपए चार्ज देना होगा।
न्यूनतम चार्ज: ₹50
अधिकतम चार्ज: ₹15,000
इस बदलाव का असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा जो अक्सर बड़े अमाउंट के डीडी बनवाते हैं।
IMPS से पैसे ट्रांसफर करना भी होगा थोड़ा महंगा
अब ICICI बैंक में IMPS के माध्यम से पैसे भेजना राशि के आधार पर चार्जेबल होगा। नए चार्ज कुछ इस तरह से होंगे:
₹1,000 तक की ट्रांजेक्शन: ₹2.50
₹1,001 से ₹1,00,000 तक: ₹5
₹1,00,001 से ₹5,00,000 तक: ₹15
इसका मतलब है कि अब डिजिटल ट्रांजेक्शन करते समय चार्ज की कैलकुलेशन ट्रांजेक्शन अमाउंट के हिसाब से होगी।
ग्राहकों के लिए जरूरी सुझाव
बैंक की ओर से लागू किए जा रहे इन नए चार्ज का असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो हर महीने कई बार ATM इस्तेमाल करते हैं या डिजिटल पेमेंट पर निर्भर हैं। ऐसे में ICICI बैंक के ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे 1 जुलाई से पहले अपने बैंकिंग पैटर्न की समीक्षा कर लें और संभव हो तो डिजिटल ट्रांजेक्शन की संख्या सीमित रखें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications