आपका भी बचत खाता अगर आईसीआईसीआई बैंक में है तो यह खबर जरूर पढ़ें।
नई दिल्ली: आपका भी बचत खाता अगर आईसीआईसीआई बैंक में है तो यह खबर जरूर पढ़ें। दरअसल आईसीआईसीआई बैंक अपनी ब्रांच में सेविंग्स अकाउंट से कैश ट्रांजेक्शन से जुड़े चार्जेस में 15 दिसंबर से बदलाव करने जा रहा है। 15 दिसंबर से एक तय लिमिट से ज्यादा कैश ट्रांजैक्शन पर आपको ज्यादा चार्ज देने होंगे। बैंक एफडी के साथ मिल रहा 50 लाख रुपये तक का फ्री बीमा, जल्द उठाएं फायदा ये भी पढ़ें
ट्रांजेक्शन में जमा और निकासी दोनों शामिल
आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, कैश ट्रांजैक्शन में जमा और निकासी दोनों शामिल है। रेगुलर बचत खाताधारकों को बैंक अपनी ब्रांच में एक निश्चित संख्या तक फ्री कैश ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है। बैंक विभिन्न बैंक खातों पर अलग-अलग फ्री कैश ट्रांजैक्शन की सीमात तय की है। इस लिमिट के पार जाने पर बैंक खाताधारकों से चार्ज वसूलता है। क्रेडिट कार्ड बिल जमा नहीं किया तो फंस सकते है मुश्किल में ये भी पढ़ें
कैश ट्रांजैक्शन के लिए जानें कितने देने होंगे चार्ज
नंबर लिमिट- ग्राहक प्रत्येक महीने रेगुलर बचत खाते से 4 बार फ्री में पैसा जमा व निकासी कर सकते हैं।
- इसके बाद 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा।
वैल्यू लिमिट- ग्राहक होम ब्रांच से जमा व निकासी मिलाकर एक अकाउंट से हर महीने 2 लाख रुपये बिना किसी चार्ज के निकाल सकेंगे।
- जबकि 2 लाख रुपये से ज्यादा रकम पर प्रति 1000 रुपये पर 5 रुपये के हिसाब से चार्ज होगा, जो मिनिमम 150 रुपये होगा।
- वहीं नॉन-होम ब्रांच के मामले में एक दिन में 25,000 रुपये तक का कैश ट्रांजैक्शन फ्री होगा।
- इसके साथ ही 25,000 रुपये से ज्यादा ट्रांजैक्शन पर प्रति 1000 रुपये पर 5 रुपये के हिसाब से चार्ज लगेगा, जो मिनिमम 150 रुपये होगा।
- थर्ड पार्टी कैश ट्रांजैक्शन के मामले में प्रतिदिन 25,000 रुपये तक के लेन-देन पर 150 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज लगेगा। वहीं 25,000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजैक्शन की अनुमति नहीं होगी।
एटीएम ट्रांजैक्शन के चार्जेस में भी बदलाव
आईसीआईसीआई बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन के साथ एटीएम ट्रांजैक्शन के चार्जेस में भी बदलाव किए हैं। वेबसाइट पर दी जानकारी के मुताबिक, बैंक के खाताधारकों को एक महीने में पहला 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। इसके बाद प्रत्येक फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 20 रुपये चार्ज होगा। जानकारी दें कि फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में कैश विड्रॉल शामिल है। वहीं सभी नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फ्री होंगे। इसमें बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट और पिन चेंज शामिल है। एलआईसी : क्रेडिट कार्ड वालों को दी बड़ी छूट, जानें फायदे ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications