ICICI Mutual Fund Investment Scheme: आज म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने की स्पीड काफी ज्यादा बढ़ चुकी है और लोगों के इसके बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एसआईपी के आने से म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेेंट बढ़ा है। लेकिन अगर बात की जाए 25 साल पहले की स्थिती काफी ज्यादा अलग थी। पहले लोगों की म्यूचुअल फंड की जानकारी नहीं थी और यही कारण है कि बहुत कम लोंगो के द्वारा इसमें निवेश किया जा रहा था।
इस आर्टिकल में हम आपको जिस म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं, वो भी उस समय का है जब लोग इसमें पैसे लगाने से डरते थे और उनको इसके के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 25 साल में इस म्यूचुअल फंड में लगाए गए 1 लाख रुपए 72 लाख रुपए से ज्यादा हो गए हैं।

आपको बताते चलें कि दिसंबर 2023 तक देश में म्यूचुअल फंड उद्योग का टोटल एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एयूएम 50 लाख करोड़ रुपए तक का हो गया है। बताते चलें कि लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड को बेहतर माना जाता है। गौरतलब है कि इसमें इक्विटी के मुकाबले मार्केट रिस्क काफी कम होता है, लेकिन फिर भी इसमें मार्केट रिस्क को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
ऐसा माना जाता है कि 15 साल तक की अवधी के लिए रखे गए म्यूचुअल फंड 12 प्रतिशत का एवरेज रिटर्न दे सकते हैं। आज हम आपको इसी तरह के एक म्यूचुअल फंड के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज और मिडकैप फंड ने पिछले 25 साल के अंदर अपने इनवेस्टर्स की पूंजी को कई गुना बढ़ा दिया है।
अगर आपने, जब म्यूचुअल फंड की शुरुआत हुई थी यानी साल 1998 में अगर 1 लाख रुपए की एकमुश्त राशि जमा की होती तो दिसंबर तक 72 लाख रुपए से ज्यादा मिल चुके होते। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो यह 18.32 प्रतिशत सीएजीआर के रेट से मिल रहा रिटर्न है।
गौरतलब है कि इस टाइम पीरियड में फंड के बेंचमार्क निफ्टी के लार्ज मिडकैप 250 टीआरआई में इतने ही इनवेस्टमेंट का सीएजीआर रिटर्न 14.64 प्रतिशत के आस पास रहा। अगर आप इसे कैलकुलेट करेंगे तो यह अमाउंट 32 लाख रुपए से भी ज्यादा होगा।
सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान से निवेश करने वालों को भी मिला तगड़ा रिटर्न
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आईसीआईसीआई के लार्ज एंड मिडकैप फंड में अगर किसी ने 10,000 रुपए महीने की एसआईपी की है तो उसे भी जबरदस्त रिटर्न मिला है। क्योंकि इस अमाउंट का इनवेस्टमेंट करीब 30 लाख रुपए तक का होता है। अगर आपाने ने लगातार इनता इनवेस्टमेंट किया है, तो आपके पास साल 2023 तक 4 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की पूंजी जमा हो चुकी होती। यानी सीएजीआर लेवल पर देखा जाए तो यह रिटर्न 17 प्रतिशत से कुछ कम था।
यही कारण हैं कि म्यूचुअल फंड बेहतर रिटर्न देने वाला माना जा रहा है। गौरतलब है कि बाजार नियामक सेबी भी चाहता है कि म्यूचुअल फंड में लगभग हर वर्ग का पैसा लग सके और सबको फायदा हो। यही कारण है, सेबी 250 रुपए की कीमत से असआईपी शुरु करने की बात कर रहा है। अगर आप एक्सपर्ट की सलाह से म्यूचुअल फंड में पैसे डालते हैं, तो आपको जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications