नई दिल्ली, जून 13। आईडीबीआई बैंक ने कैश जमा करने और चेक बुक के चार्जेस में बदलाव किया है। बैंक ने इन दोनों सेवाओं के नियम बदले हैं। आईडीबीआई बैंक के ग्राहकों को बचत बैंक खातों में कैश जमा करने की मुफ्त पांच लेनदेन की सुविधा मिलेगी। यह नियम अर्ध-शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की शाखाओं के लिए लागू होगा। वहीं सुपर सेविंग प्लस खातों के लिए अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त लेन-देन की सीमा 8-8 होगी। इस लिमिट के ऊपर कैश जमा करने पर बैंक आपसे शुल्क वसूल करेगा। नया नियम अगले महीने से लागू हो जाएगा। यानी ये नियम 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं।
चेक जारी करने पर चार्ज
बैंक ने चेक लीव (पेज) जारी करने के चार्ज में भी संशोधन किया है। ग्राहकों को प्रति वर्ष 20 मुफ्त चेक के अलावा प्रति चेक 5 रुपये का भुगतान करना होगा। चेक जारी करने की नई दरें भी अगले महीने से लागू होंगी। इस समय ग्राहक खाता खोलने के पहले वर्ष में एक वर्ष में बिना किसी शुल्क के 60 चेक तक दिए जा सकते हैं। इसके अगले साल 50 चेक तक दिए जा सकते हैं। इसके ऊपर चेक लेने पर प्रति चेक 5 रुपये देने होंगे।
लॉकर किराये के बदले चार्ज
आईडीबीआई बैंक ने लॉकर किराए के शुल्क में भी बदलाव किया है। जुबलीप्लस के वरिष्ठ नागरिक खाताधारकों को मासिक औसत बैलेंस (एमएबी) 10,000 रुपये से कम होने पर लॉकर किराए पर कोई छूट नहीं मिलेगी। ग्राहकों को सभी 12 महीनों के लिए 10,000 रु से 24,999 रु बैलेंस रखने पर 10 प्रतिशत की छूट और 25,000 रुपये मासिक बैलेंस रखने पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
अभी मिलता है 25 फीसदी डिस्काउंट
इस समय बैंक चारों तिमाहियों में 5000 रु का औसत बैलेंस रखने पर भी लॉकर चार्ज में 25 प्रतिशत की छूट मिलती है। लॉकर चार्ज सुपरशक्ति महिलाओं के खाते पर समान संशोधित शुल्क लागू होंगे। बैंक ने कहा कि यह छूट सिर्फ ए और बी साइज के लॉकरों पर दी जाएगी। इसके अलावा बैंक ने जुबलीप्लस और सुपरशक्ति खातों के लिए प्रति माह अन्य बैंक एटीएम (वित्तीय और गैर वित्तीय दोनों) से मुफ्त लेनदेन की संख्या में 10 से घटा कर 5 कर दी है।
आरबीआई ने बदले एटीएम के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम लेनदेन से संबंधित कुछ शुल्क बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा इंटरचेंज शुल्क और अन्य चार्जेस में भी संशोधन किया गया है। ये बदलाव क्रमशः 1 जनवरी 2022 और इस साल 1 अगस्त से लागू होंगे। पिछली बार एटीएम लेनदेन पर शुल्क 2012 में संशोधित किया गया था। आरबीआई की तरफ से किए गए एटीएम चार्जेस में बदलाव लगभग 9 वर्षों के बाद किए गए हैं।
जानिए एटीएम चार्ज
ग्राहकों से मुफ्त लेनदेन की सीमा समाप्त होने के बाद 1 जनवरी 2022 से प्रति एटीएम लेनदेन पर 21 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। नया इंटरचेंज शुल्क 1 अगस्त से प्रभावी होगा। वित्तीय लेनदेन पर प्रति लेनदेन 17 रुपये मूल्य का इंटरचेंज शुल्क लगेगा, जो पहले 15 रुपये था। गैर-वित्तीय लेन-देन पर 6 रुपये का इंटरचेंज शुल्क लगेगा, जो पहले 5 रुपये था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications