नई दिल्ली, फरवरी 22। देश में एक से बढ़कर एक अच्छे लोग हैं। हालांकि बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो दूसरे का हक मारना ही अपना काम समझते हैं। लेकिन जब इन अच्छे लोगों की बाते सामने आती हैं, तो उनकी दरियादिली के मन से वाह निकलता है। ऐसा ही काम एक कंपनी के सीईओ ने किया है। इन्होंने अपने पर्सनल शेयर को अपने ड्राइवर से लेकर घर में काम करने वालों के बीच बांट दिया है। अगर अमाउंट के रूप में देखें तो यह शेयर करोड़ों रुपये के हैं। आइये जानते हैं कि यह सीईओ कौन हैं, और किस को कितने शेयर बांटे हैं।
ये हैं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन ने दरियादिली दिखाई है। इन्होंने अपने व्यक्तिगत शेयरों को अपने यहां काम करने वालों को बांटा है। करीब 4 करोड़ रुपये के बांटे गए हैं। जिन लोगों को शेयर मिले हैं उनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन के ड्राइवर, ट्रेनर और घर में काम करने वाले दूसरे काम करने वाले हैं। इन 5 लोगों को करीब 9 लाख शेयर बांटे गए हैं।
जानिए किसे क्या मिला
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन ने रेगुलेटर सेबी को बतया है कि 3 लाख शेयर ट्रेनर रमेश राजू को दिए गए हैं। वहीं 2 लाख शेयर घर में काम करने वाले प्रांजल नरवेकर और ड्राइवर अलगारसामी सी मुनापर को दिए गए हैं। इसके अलावा 1-1 लाख शेयर सपोर्ट स्टाफ दीपक पथारे और संतोष जगोले को दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने रुकमणी सोशल वेलफेयर ट्रस्ट को भी सामाजिक कामों के लिए 2 लाख शेयर दान किए हैं। वह इसके पहले भी कुछ और लोगों को को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अपने शेयर दान कर चुके हैं।
जानिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर का रेट क्या है
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर का रेट आज बीएसई और एनएसई पर 43.10 रुपए पर चल रहा है। अगर इस रेट के हिसाब से देखा जाए तो आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी वैद्यनाथन ने करीब 3.95 करोड़ रुपये के 9 लाख शेयर काम करने वालों के बीच बांट दिए हैं।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications