IDFC First Bank Minimum Amount Due Change From 1 August: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ग्राहकों को तोहफा दिया है। इस बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड की शर्तों से जुड़ा बदलाव किया है। बैंक ने क्रेडिट कार्ड भुगतान पर लगने वाले मिनिमम अमाउंट ड्यू को कम करने का फैसला किया है। आइए आपको इसके बारे में आपको बताते हैं।

IDFC फर्स्ट बैंक ने घटाया मिनिमम अमाउंट ड्यू
आईडीएफसी बैंक ने क्रेडिट कार्ड भुगतान पर लगने वाले मिनिमम अमाउंट ड्यू (MAD) को कम करने का फैसला किया है।
क्रेडिट कार्ड पर यह नया नियम 1 अगस्त 2024 से लागू हो जाएगा। इसके अलावा, IDFC First Bank ने पेमेंट ड्यू डेट को स्टेटमेंट जनरेशन की डेट से 18 दिनों से कम कर के 15 दिन करने का फैसला लिया है। IDFC फर्स्ट बैंक अगस्त 2024 स्टेटमेंट सायकल से देय मूल राशि के मिनिमम अमाउंट ड्यू को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर रहा है।
ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा?
इस फैसले से कार्डहोल्डर्स के लिए हर महीने भुगतान किया जाने वाला मिनिमम अमाउंट कम हो जाएगा, जिससे कुछ समय के लिए कुछ राहत मिल सकती है। क्रेडिट कार्ड के बिल पर दो अमाउंट लिखे होते हैं। इसमें से पहला क्रेडिट कार्ड का पूरे महीने का बिल होता है। वहीं, दूसरा मिनिमम अमाउंट ड्यू होता है। मिनिमम अमाउंट ड्यू का भुगतान कर देने पर आप पर लेट फीस नहीं लगेगी। इसमें आपके कुल बिल पर आपको ब्याज चुकाना पड़ता है।
इस बात का भी रखें ध्यान
कई बार लोग सोचते हैं कि मिनिमम अमाउंट ड्यू का भुगतान कर देंगे तो उन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं हैइसे ना चुकाने पर बिल पर रोजाना के हिसाब से बहुत ज्यादा ब्याज वसूला जाता है। मान लीजिए कि आपका बिल 50 हजार रुपये का है और मिनिमम अमाउंट ड्यूट सिर्फ 2500 रुपये है। ऐसे में अगर आप 2500 का भुगतान कर देते हैं तो आप पर लेट फीस नहीं लगेगी, लेकिन 50 हजार रुपये के पूरे अमाउंट पर 48 फीसदी तक की दर से आपको ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications