दुनिया के सबसे बेहतरीन रिश्तों में एक है गुरु और शिष्य का रिश्ता। यह एक ऐसा संबंध है जिसमें गुरु को समर्पित होने के बाद शिष्य पूरा जीवन उनके प्रति आभार व्यक्त करता रहता है।
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बेहतरीन रिश्तों में एक है गुरु और शिष्य का रिश्ता। यह एक ऐसा संबंध है जिसमें गुरु को समर्पित होने के बाद शिष्य पूरा जीवन उनके प्रति आभार व्यक्त करता रहता है। एक एैसा ही रिश्ता सामने आया है जिसमें शिष्य अपने शुरुआती दिनों में मदद को याद करते हुए अपने गुरु को गिफ्ट दिया है। जी हां हम बात कर रहे है आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ वी वैद्यनाथन कि जिन्होंने अपने स्कूल के एक पुराने टीचर को अपने शेयरों में से 1 लाख शेयर गिफ्ट दिए हैं। ये बैंक सैलरी अकाउंट वालों को देता है यह खास सुविधा, आप भी जान लें ये भी पढ़ें

बता दें कि बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि अपने स्कूल को पुराने टीचर गुरदयाल सरूप सैनी को वैद्यनाथन ने शेयर दिए हैं। बैंक ने बताया है कि वैद्यनाथन को जीवन में अपना लक्ष्य हासिल करने के दौरान टीचर ने काफी हौसला बढ़ाया और मदद की। उसी वक्त को याद करते हुए वैद्यानाथन ने यह तोहफा दिया है।
पुराने टीचर को मिला 30 लाख रुपए का गिफ्ट
बैंक ने यह भी साफ किया है कि वैद्यनाथन ने यह साफ किया है कि कंपनी एक्ट के तहत उनके टीचर सैनी रिलेटेड पार्टी नहीं हैं और टीचर उस रकम पर टैक्स चुकाएंगे। आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक का मौजूदा शेयर प्राइस 29.90 रुपए है। इस हिसाब से इन 1 लाख शेयरों की वैल्यू 30 लाख रुपए के करीब होती है।
विलय के बाद आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक बना
वैद्यानाथन ने पहले कैपिटल फ़र्स्ट की शुरुआत की थी जिसे दिसंबर 2018 में आईडीएफसी बैंक में विलय कर दिया गया। विलय के बाद यह आईडीएफसी फ़र्स्ट बैंक कहलाने लगा। 2018 में जब यह विलय नहीं हुआ था तब भी विद्यानाथन ने कैपिटल फ़र्स्ट के 4,30,000 शेयर अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और काम करने वाले नौकर को दिया था।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में घर बैठे खुलेगा बचत खाता
हाल ही में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने ग्राहकों को वीडियो केवाईसी की सुविधा दे दी है। ताकि इससे बैंक में सेविंग्स अकाउंट खोलना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आपको बैंक की ब्रांच भी नहीं जाना होगा। खाता खोलने का यह तरीका पूरी तरह से पेपरलेस है। इसमें किसी तरह के बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। यानी केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको लॉकडाउन में घर से नहीं निकलना पड़ेगा। वहीं आप खाता खोलकर सेविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले बेस्ट ब्याज दरों में एक का फायदा भी उठा सकते हैं। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बचत खाते पर 7 फीसदी का ब्याज मिलता है। यह कई अन्य बैंकों के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
- जानिए कैसे खोलें आनलाइन अकाउंट
- इसके पहले आपको आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा।
- https://www.idfcfirstbank.com/
- वहां पेज खुलने के बाद एक विकल्प सेविंग्स अकाउंट का दिखेगा।
- आपको सेविंग अकाउंट - 7% p.a. के आप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमे आपको अपना नाम, मोबाइन नंबर और ईमेल आईडी डालकर क्लिक करना होगा।
- नए खुलने वाले पेज पर आपको आधार नंबर डालना होगा और वेरीफाई करना होगा। अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म होगा, जिसमे पूछी गई सभी जानकारी आपको भरनी होगी।
- इसके बाद आपको आपका फॉर्म भर जाने का प्रीव्यू मिल जाएगा। फिर अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर करने होंगे। लेकिन अगर आपने जीरो बैलेंस अकाउंट सेलेक्ट किया है तो कोई राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications