बहुतों का मानना है कि साल 2020 खराब रहा है। लेकिन वहीं कुछ के लिए ये साल काफी शानदार रहा। जहां तक पैसों कि बात है तो ये बात बिलकुल सच है कि आर्थिक रुप से ये साल घातक साबित हुआ है। इसकी एकलौती वजह वैश्विक महामारी रही है।
नई दिल्ली: बहुतों का मानना है कि साल 2020 खराब रहा है। लेकिन वहीं कुछ के लिए ये साल काफी शानदार रहा। जहां तक पैसों कि बात है तो ये बात बिलकुल सच है कि आर्थिक रुप से ये साल घातक साबित हुआ है। इसकी एकलौती वजह वैश्विक महामारी रही है। इस महामारी के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। नए साल में शानदार रिटर्न पाने के लिए आज ही करें कॉरपोरेट FD में निवेश

लोगों की नौकरियों से भी हाथ थोना पड़ा है। कई सेक्टर्स पूरी तरह डूब गए। दुनिया में आर्थिक संकट की स्थिति बन गई। भारत भी तकनीकी तौर पर मंदी में आ चुका है। जानकारों के मुताबिक इस महामारी की वजह से सबसे बड़ी मंदी आ सकती है। लेकिन इसके बाद भी परेशान होने की जरुरत नहीं है, क्योंकि अभी आपके पास निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का मौका है। जी हां फिलहाल सोना में निवेश करना एक बेहतर विकल्प हो सकता है। सोना काफी सस्ता होगा है।
सोना 7425 रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो चुका है
महामारी के दौराना सोना अपने सर्वोच्च शिखर पर जा पहुंचा था, लेकिन मौजूदा हालात में कीमतों में भारी गिरावट आई है। तो अगर आप चाहें तो 2020 को अच्छे अवसर में बदल सकते है। और सस्ता सोना में निवेश कर के भारी मुनाफा कमा सकते है। महामारी में तेजी का नया रिकॉर्ड बनाने वाले सोने की चमक नवंबर तक आते-आते फीकी पड़ गई। वहीं कोविड-19 के टीके की पॉजिटिव खबरों से चांदी की रंगत भी उड़ गई है। अगस्त में अपने सर्वोच्च शिखर से सोना 7425 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। शुक्रवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 48829 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सात अगस्त की सुबह सोना 56254 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यह ऑल टाइम हाई रेट है। वहीं चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी और 27 नवंबर तक आते-आते यह 60069 रुपये प्रति किलो रह गई है। इस दौरान चांदी 15939 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है।
2000 रु से ज्यादा लुढ़का सोना नवंबर में
इसके साथ ही बीते महीने नवंबर की सोने-चांदी की कीमतों की बात करें तो उतार-चढ़ाव जारी है। इन कारोबारी दिनों में सोना-चांदी में फेरबदल देखने को मिली है। हम अपने इस खबर में 2 नवंबर जिस दिन सोना 51037 रु पर बंद हुआ और चांदी 61867 रु पर बंद हुआ से 27 नवंबर के दिन 48829 रु सोना बंद हुआ और चांदी 60069 रु तक के बाजार बंद भाव का आकलन करते हैं, तो इस महीने सोने-चांदी में भारी गिरावट देखने को मिली है। सोने का हाजिर भाव जहां 2208 रु लुढ़का वहीं चांदी भी जबरदस्त गिरावट के साथ 1798 रुपए लुढ़का है।
इस वजह से गिरे सोने-चांदी के दाम
महामारी वैक्सीन को लेकर आई खबरों के कारण सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। महामारी वैक्सीन के कारण शेयर बाजार में रौनक बढ़ी है। निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। वहीं डॉलर के कमजोर होने से महामारी वैक्सी आने और इकोनॉमी में रिकवरी की आशा से इक्विटी की तरफ ध्यान जाने लगा। इन कारणों से सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। इसके साथ-साथ अमेरिकी में बाइडेन के सस्ता संभलाने से व्यापार युद्ध थमने की उम्मीद की जा रही है। जिसके बाद व्यापार में तेजी आएगी।
45000 रुपये तक लुढ़क सकता सोना
वहीं निवेश के लिए जोखिम के दौर में सोने को अच्छा विकल्प माना जाता है। ऐसे में निवेशकों ने जमकर सोने में पैसा लगाया, लेकिन अब कीमतों में गिरावट आ रही है। हालांकि मौजूदा हालातों को देखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि अगर नए साल तक वैक्सीन लॉन्च हो जाती है तो सोना की कीमतें 45000 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। मजबूत होते अमेरिकी डॉलर और कोविड-19 वैक्सीन की खबरों के बीच सोना-चांदी सस्ता हुआ है। वहीं गोल्ड ईटीएफ में भी अब निवेशक कुछ खास रुचि नहीं ले रहे हैं।
सोना खरीदने वक्त इस वेबसाइट पर चेक करें दाम
बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है। इसलिए सोना और चांदी की खरीददारी करने जो से पहले (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) की वेबसाइडट पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications