नई दिल्ली, जुलाई 16। अगर आप भी एक से ज्यादा बैंकों में खाता रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दे कि कई सारे बैंकों के खाते अब आपको थोड़ा परेशान करेंगे। अगर आपका खाता कई बैंक में है तो सबसे पहले आपको सभी बैंकों का सर्विस चार्ज या मेंटेनेंस चार्ज देना पड़ेगा। सभी बैंक डेबिट कार्ड चार्ज, SMS चार्ज, सर्विस चार्ज, मिनिमम बैलेंस चार्ज आदि लगाते हैं। यानी, अगर आपका खाता तीन या चार बैंकों में है तो आपको तीनों-चारों जगह अलग-अलग चार्ज देना पड़ेगा। लगभग सभी बैंकों में मिनिमम चार्ज नहीं मेंटेन करने पर चार्ज लगता है।
सिंगल अकाउंट से होती है आसानी
अगर आपके पास केवल सिंगल बैंक में खाता है तो इनकम टैक्स रिटर्न भरने में आसानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि आपकी पूरी कमाई का ब्योरा सिंगल अकाउंट से ही मिल जाता है। अगर आपके पास बहुत सारे बैंक अकाउंट होते हैं तो टैक्स और कमाई का कैलकुलेशन मुश्किल हो जाता है, ऐसे में कई बार इनकम टैक्स विभाग आपको नोटिस भी जारी कर सकता है।
वृत मंत्री ने की थी नई घोषणा
लोगों की पूरी कमाई और इनकम टैक्स की सही गणना के लिए ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के बजट में नए सिस्टम की घोषणा की थी, नए नियम के अनुसार अब आदमी के सैलरी के अलावा दूसरे सोर्स से हुई इनकम पहले से ही कैलकुलेट कर ली जाएगी। इनकम टैक्स विभाग पैन कार्ड की मदद से व्यक्ति की डिविडेंड इनकम, कैपिटल गेन इनकम, बैंक डिपॉजिट इंटरेस्ट इनकम, पोस्ट ऑफिस इंटरेस्ट इनकम की जानकारी पहले से ही रिटर्न फाइल में भरी होगी। अभी तक टैक्सपेयर्स को इन सभी को कैलकुलेट कर के फार्म भरना होता था और अधिकारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब यह सभी जानकारी पैन कार्ड के मदद से जुटा ली जाएगी।
ट्रांजेक्शन नहीं होने पर बंद हो जाएगा खाता
अगर आपके पास एक से अधिक बैंक खाते हैं और उनमें से किसी में दो साल से अधिक से ट्रांजेक्शन नहीं हुआ है तो आपका वह खाता डोरमेंट अकाउंट में बदल जाएगा। डोरमेंट अकाउंट के साथ फ्रॉड की संभावना बनी रहती है। अगर यह खाता किसी प्राइवेट बैंक में है तो इनमें मिनिमम चार्ज मेंटेन न करने पर हर तिमाही 750 रुपए तक का चार्ज देना होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications