नई दिल्ली, सितंबर 15। हमारा देश एख कृषि प्रधान देश है, देश के 70 प्रतिशत परिवार आज भी खेती-किसानी में लगे हुए हैं। सरकार भी समय समय पर देश के किसानों की मदद के लिए विभिन्य योजनाएं लाती रहती है। ढ़ेरों सारी योजनाएं चल भी रही हैं जिससे किसानों को काफी मदद मिलती है। किसानों की मदद करने के लिए केन्द्र सरकार की एक खास योजना भी है। इस योजना का नाम है किसान मानधन योजना। सरकार इस योजना के माध्यम से 60 की उम्र पार कर चुके किसानों को 3,000 हजार रुपए पेंशन मुहैया कराती है।
छोटे किसानों को मिलता है लाभ
केन्द्र सरकार की पीएम किसान मानधन योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए तैयार की गई है। इस योजना के तहत किसान को मंथली पेंशन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार योजना में निवेश करने वाले किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी सालाना तौर पर 36000 रुपये की पेंशन देती है।
कौन कर सकता है निवेश
योजना के माध्यम से पेंशन पाने के लिए 18 साल से 40 साल तक के उम्र के किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मंथली भुगतान की राशि किसान के उम्र के हिसाब से तय कि जाएगी। किसानों की उम्र के मुताबिक, उन्हें हर महीने 55 रुपए से 200 रुपए तक जमा करना होगा। योजना का लाभ उठाने के लिए किसान को पीएम किसान मनधन योजना में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है।
क्या है पंजियन की प्रक्रिया
किसना मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर पर जाना होगा
आपको पंजियन करने के लिए इनकम सर्टिफिकेट और जमीन से जुड़े कागजात साथ रखने होंगे।
बैंक अकाउंट की जानकारी के लिए आपके पास आपका पासबुका या उसकी प्रति होनी चाहिए।
सीएससी पर इसके लिए आपकों एक फार्म मिलेगा, उस फार्म को आप अपने आधार से लिंक कराएं
आधार कार्ड लिंक करने के बाद आपको पेंशन नंबर और पेंशन कार्ड उपलब्ध हो जाएगा। मानधन योजना से संबंधित ज्यादा जानकारी पाने के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-267-6888 पर संपर्क कर सकते हैं।
ऑनलाइन भी किया जा सकता है पंजियन
पीएम कीसान मानधन योनजा से ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है। योजना से जुड़ने के लिए आपकों मानधन योजना के आधिकारिक वेबसाइट maandhan.in पर जाना होगा। यहां आपसे योजना के फार्म करने के साथ-साथ सभी दस्तावेजों की जानकारी भरनी होगा। सभी प्रक्रिया के बाद आपकों पेंशन नंबर और पेंशन कार्ड की जानकारी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications