नई दिल्ली, अगस्त 23। बहुत से बैंको ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा किया है। सोमवार को इसी कड़ी में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सीनियर सिटीजन्स को बैंक वर्तमान में 2 से 3 वर्ष और 3 से 5 वर्ष की अवधि के डिपोजिट पर 8.15 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर कर रही है। इस साथ ही बैंक 60 वर्ष के कम अवधि के कस्टमर्स में लिए 2 वर्ष से 3 वर्ष और 3 वर्ष से 5 वर्ष के की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.65 प्रतिशत की अधिकतम रिटर्न दे रहा है।
नॉन-कॉलेबल बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव
20 अगस्त 2022 को यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने नॉन-कॉलेबल बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। उसने बैंक 2 से 3 वर्ष कर 3 से 5 वर्ष से अधिक समय के टर्म डिपॉजिट पर अधिकतम 7.1 प्रतिशत तक के ब्याज की पेशकश कर रही है। इसमें पैसे निकालने की अनुमति नहीं है। बैंक की तरफ से कहा गया है कि नॉन-कॉलेबल डिपॉजिट सीनियर सिटीजन्स के लिए नहीं है। बैंक कि तरफ से कहा गया है कि इन डिपॉजिट्स पर ब्याज की गणना छमाही और उससे अधिक की अवधि वाली डिपॉजिट्स के लिए तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर की जाएगी।
आईडीबीआई बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाई
आईडीबीआई बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न टेन्योर वाले टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। आईडीबीआई बैंक ने चुनिंदा अवधियों पर 6.55 प्रतिशत के ब्याज दर की पेशकश की है। इसके साथ ही बैंक ने अमृत महोत्सव की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत अपने ग्राहकों के लिए खास 500 डेज डिपॉजिट ऑफर भी पेश किया है। इस ऑफर के तहत डिपॉजिट पर ग्राहकों को 6.7 फीसदी रिटर्न मिलेगा।
फिक्स्ड डिपॉजिट दरों पर आईसीआईसीआई बैंक ने बदलाव किया
आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से पिछले हफ्ते चुनिंदा अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स में बदलाव किया था। आईसीआईसीआई बैंक ने 1 से 5 वर्ष तक की अवधि के फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स 5.5 प्रतिशत से 6.10 प्रतिशत के बीच में रखी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications